फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sitapur News ›   अफसरों की सुस्ती से फरियादी सीएम की चौखट पर

अफसरों की सुस्ती से फरियादी सीएम की चौखट पर

Fri, 07 Jul 2017 10:31 PM IST
Updated Fri, 07 Jul 2017 10:31 PM IST
विज्ञापन
अफसरों की सुस्ती से फरियादी सीएम की चौखट पर
83 हजार में से पांच हजार शिकायतें अब भी लंबित
विज्ञापन

518 मामलों के निस्तारण की मियाद खत्म
समन्वित शिकायत निवारण प्रणाली का जिले में हाल
सीतापुर। मकसद था कि समन्वित शिकायत निवारण प्रणाली (आईजीआरएस) से जनता को तुरंत न्याय दिलाना। पर सीतापुर में अफसरों की लापरवाही इस पर भारी पड़ रही है। वजह, अफसर आईजीआरएस में आने वाली शिकायतों को दूर करने में रुचि नहीं लेते हैं। इस कारण यहां करीब तीन हजार शिकायतें लंबित हैं। जबकि इनके निस्तारण की समय अवधि खत्म होने को है। ऐसे में यहां के अफसरों से न्याय की उम्मीद खो चुके फरियादी अब सीएम के दरबार में अर्जियां लेकर पहुंच रहे हैं, हालांकि गुरुवार को सीएम ने वीडियो कांफ्रेंसिंग के जरिए थाना व तहसील स्तरीय शिकायतें उनके यहां पहुंचने पर अफसरों को लताड़ लगाई हैं। साथ ही उन्हें 31 जुलाई तक लंबित सारी शिकायतें निपटाने के निर्देश दिए हैं।
बता दें कि लोगों को फौरीतौर पर न्याय दिलाने को तत्कालीन सपा सरकार ने समन्वित शिकायत निवारण प्रणाली (आईजीआरएस) लागू की थी। यह व्यवस्था अमल में लाने के पीछे कई विभागों की शिकायतों को एक जगह पर लाना था। ताकि एक ही पोर्टल पर शिकायतें निपटाई जा सकें। इस पोर्टल पर दर्ज शिकायतों के निस्तारण के लिए बाकायदा सात दिन का समय मुकर्रर है। इसमें आवेदकों की शिकायतें निस्तारित होती हैं। सीतापुर में भी समन्वित शिकायत निवारण प्रणाली (आईजीआरएस) में विभिन्न संदर्भों में अब तक 83963 शिकायतें आईं। इनके सापेक्ष 78502 शिकायतें निपटाई गईं। जबकि करीब पांच हजार शिकायतें किसी न किसी कारण से लंबित हैं। इनमें से कुछ को उच्च अधिकारियों के पास निस्तारण के लिए भेजा गया है। खास बात तो यह है कि लंबित शिकायतों में 518 मामलों के निस्तारण की मियाद खत्म हो चुकी है। जबकि 2376 शिकायतें अब तक पेंडिंग हैं। समय पर शिकायतों का निस्तारण न होने से फरियादी न्याय पाने के लिए सरकारी कार्यालयों की भाग दौड़ कर रहे हैं। पर निराशा हाथ लगने पर वो सीएम के दरबार में भी पहुंच रहे हैं।
विज्ञापन


निस्तारित होंगी लंबित शिकायतें
जनता को न्याय दिलाने के लिए प्रशासन गंभीर है। आईजीआएस में आने वाली शिकायतों के निस्तारण के लिए समय-समय समीक्षा बैठक होती हैं। संबंधित अफसरों को समय पर निस्तारण के निर्देश भी दिए जाते हैं। लंबित शिकायतों का अभियान चलाकर निस्तारण कराया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

-राकेश चंद्र शर्मा, एडीएम
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed