{"_id":"645009869334930c540ab694","slug":"60-thousand-cheated-from-a-woman-in-the-name-of-selling-land-case-filed-sitapur-news-c-13-1-211382-2023-05-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sitapur News: जमीन बेचने के नाम पर महिला से ठगे 60 हजार, मुकदमा दर्ज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sitapur News: जमीन बेचने के नाम पर महिला से ठगे 60 हजार, मुकदमा दर्ज
Tue, 02 May 2023 12:18 AM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सीतापुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सीतापुर
Updated Tue, 02 May 2023 12:18 AM IST
विज्ञापन
सीतापुर। रामकोट क्षेत्र में एक युवक ने महिला को झांसा देकर 60 हजार रुपये ठग लिए। जमीन बेचने के नाम पर आरोपी ने महिला से रुपये लिए और जमीन किसी अन्य के नाम दर्ज करा दी। पुलिस ने तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर लिया है।
क्षेत्र के नवीन चौक, आरपी स्कूल के समीप की निवासी प्रेमलता बाजपेई ने बताया कि उन्होंने सिकटिया गांव में एक बीघा खेत का सौदा विष्णु मौर्य से तय किया था। दो साल पहले आरोपी को 60 हजार रुपए दे दिए थे। छह माह बीतने पर पीड़िता ने आरोपी से रजिस्ट्री करने को कहा तो वह टालमटोल करने लगा। उसके बाद महिला को पता चला की खेत किसी और के नाम बेच दिया गया है। जब इसकी शिकायत आरोपी से की तो उसके पुत्र गुड्डू उर्फ जवाहर मौर्य ने जान से मारने की धमकी भी दी। पीड़िता ने पुलिस को तहरीर दी है। एसओ संजीव कुशवाहा ने बताया कि आरोपी और उसके पुत्र के खिलाफ केस दर्ज कर लिया गया है। उनकी तलाश की जा रही है।