फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sitapur News ›   60 kg adulterated tea leaves recovered from councilor's house in Mahmudabad

Sitapur News: महमूदाबाद में सभासद के घर से 60 किलो मिलावटी चायपत्ती बरामद

Wed, 22 Jan 2025 12:10 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सीतापुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सीतापुर Updated Wed, 22 Jan 2025 12:10 AM IST
विज्ञापन
60 kg adulterated tea leaves recovered from councilor's house in Mahmudabad
जांच करती टीम।
सीतापुर। महमूदाबाद के एक सभासद सैफ के घर से मंगलवार सुबह एफएसडीए की टीम ने 60 किलोग्राम चायपत्ती का स्टॉक बरामद किया। टीम ने संदेह जताया कि इसमें नुकसानदायक रंग मिला हो सकता है। यह चाय सीतापुर, लखनऊ व आसपास के जिलों में बेची जा रही थीं। एफएसडीए की टीम ने इसे जब्त करते हुए एक नमूना जांच के लिए भेजा है।
विज्ञापन


पांच दिन पहले लखनऊ में एसटीएफ व एफएसडीए की टीम ने फैजुल्लागंज में छापा मारकर बिसवां निवासी आरिफ के घर से 112 क्विंटल मिलावटी चाय पत्ती बरामद की थी। इस मिलावटी कारोबार में संलिप्त बिसवां के मोहम्मद आरिफ को गिरफ्तार किया था। इस घटना के बाद एफएसडीए की टीम बिसवां व महमूदाबाद इलाके में नजर बनाए थी।
विज्ञापन

मंगलवार को नायब तहसीलदार महेंद्र नाथ तिवारी व खाद्य सुरक्षा अधिकारी सुभाष चंद्र सोनकर ने महमूदाबाद नगर के कटरा मोहल्ले में ठाकुरपुर वार्ड के सभासद सैफ उर्फ अहसान के घर पर छापा मारा।
विज्ञापन
विज्ञापन


इस दौरान 60 किलोग्राम चायपत्ती बरामद की गई। घर में पान बहार मसाले के 400 पैकेट भी बरामद किए गए। सैफ के पास चायपत्ती बनाने का कोई लाइसेंस भी नहीं मिला।

एसडीएम महमूदाबाद शिखा शुक्ला ने बताया कि सूचना मिली थी कि कटरा वार्ड में एक घर में मिलावटी चायपत्ती बेची जा रही है। बरामद सामग्री को सीज करते हुए नमूना जांच के लिए प्रयोगशाला भेजा गया है। सहायक आयुक्त खाद्य द्वितीय अमित कुमार ने बताया कि जांच रिपोर्ट के आधार पर कार्रवाई होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed