{"_id":"9540b19f00ca1de4724da6ad52a4a14b","slug":"55-crore-shopping-on-dhanteras-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"धनतेरस पर 55 करोड़ की खरीदारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
धनतेरस पर 55 करोड़ की खरीदारी
सीतापुर/अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 09 Nov 2015 11:52 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बाइक व कार खरीदने वाले शुभ मुहूर्त पर शोरूम से वाहन निकालते देखे गए। बर्तन व इलेक्ट्रॉनिक उत्पाद भी खूब बिके। कुल मिलाकर धनतेरस पर लोगों ने करीब 55 करोड़ रुपये खर्च कर दिए।
विज्ञापन
चांदी के ‘डॉलर’ बने पहली पसंद
धनतेरस पर सोेमवार देर रात तक ज्वैलर्स की दुकानें गुलजार रहीं। आभूषण खरीदने को इस कदर भीड़ उमड़ी की दुकानों में पैर रखने की जगह नहीं मिल रही थी। व्यापारी आशीष मेहरोत्रा का कहना है कि पिछले साल के मुकाबले इस बार 30 प्रतिशत तक बिक्री में बढ़ोतरी हुई है। मोर डिजाइन की अगूंठी खूब पसंद की जा रही है। चांदी में सबसे ज्यादा बिक्री ‘डॉलर’ की हुई। इस बार दस ग्राम का ‘डॉलर’ 390 रुपये में बिका। चांदी का पुराना सिक्का 800 से 1000 रुपये तक में बिका। चांदी के गणेश-लक्ष्मी की भी मांग रही।
विज्ञापन
छह करोड़ की बिकीं बाइकें
धनतेरस पर बाइकों की बिक्री भी खूब हुई। शोरूमों में आकर्षक ऑफर दिए जा रहे थे। इनका लोगों ने जमकर फायदा उठाया। सुबह से हीरो, होंडा, बजाज, सुजुकी आदि शोरूमों पर लोगों का जाना शुरू हो गया। हीरो शोरूम के अशोक अग्रवाल ने बताया कि शाम 5 बजे तक 210 बाइकें बिक चुकी हैं। एक अन्य नए शोरूम के डॉ. नरेन्द्र ने बताया कि उनके यहां 225 वाहन बिक चुके हैं। व्यापारियों का कहना है पिछले वर्ष की तुलना में इस बार कोई खासा इजाफा नहीं हुआ। फिर भी करीब साढ़े पांच से छह करोड़ रुपये के वाहन बिकने का अनुमान है।
विज्ञापन
खरीदारों ने पहले ही करा रखी थी बुकिंग
धनतेरस पर कार खरीदने के लिए लोगों ने पहले से बुकिंग करा रखी थी। खैराबाद स्थित मारुति सुजुकी व महिंद्रा शोरूम में उपभोक्ता सुबह से ही पहुंचने लगे थे। मारुति सुजुकी के सेल मैनेजर सचिन शुक्ला का कहना है शाम पांच बजे तक 40 चौपहिया वाहनों की बिक्री हो चुकी है। महिंद्रा के शोरूम प्रबंधक विजय सक्सेना ने बताया कि धनतेरस पर शाम छह बजे तक 25 वाहनों की बिक्री हो चुकी है। एक अनुमान के मुताबिक जिले में धनतेरस पर करीब 10 से 12 करोड़ के वाहन बिक गए।
एलईडी टीवी बनी पहली पसंद
इलेक्ट्रॉनिक उत्पादों में टीवी, फ्रिज, वाशिंग मशीन, एसी व कैमरा की जमकर बिक्री हुई। व्यापारी अरुण कुमार का कहना है कि वैसे तो सभी उत्पादों की खूब डिमांड रही। लेकिन एलईडी टीवी लोगों की पहली पसंद रही। सामान की खरीद पर ऑफर भी दिए गए। इसके तहत लोगों को उपहार दिए गए। इस बार जिले भर में करीब 7 से 10 करोड़ के बीच उत्पादों की बिक्री होने का अनुमान है।
छोटे फैंसी सामानों की रही मांग
धनतेरस पर सबसे ज्यादा भीड़ बर्तनों की दुकानों पर दिखी। इन दुकानों पर चम्मच, कटोरी, फैंसी थाली, ग्लास, पीतल के कलश, कटोरा आदि की ब्रिकी जमकर हुई। बर्तन व्यवसायी अंकुर का कहना है कि इस बार ग्राहकों ने बड़े आइटम खरीदने के बजाए छोटे आइटम खूब खरीदे। व्यापारियों ने बताया कि धनतेरस पर करीब 7 से 9 करोड़ रुपये के बर्तनों की बिक्री का अनुमान है।
सेलफोन भी खूब बिके
धनतेरस के मौके पर युवाओं ने सेलफोन भी खूब खरीदे। मोबाइल खरीदने वालों की पहली पसंद मल्टीमीडिया, टच स्क्रीन और थ्रीजी सेट रहे। ग्राहकों ने सेलफोन पर दिए जा रहे विभिन्न प्रकार के उपहारों का लुत्फ उठाया। जिले भर में करीब एक करोड़ के सेलफोन बिकने का अनुमान है।