फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sitapur News ›   54 flood victims to get shelter

54 बाढ़ पीड़ितों को मिलेगा आशियाना

Thu, 11 Feb 2021 11:29 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Thu, 11 Feb 2021 11:29 PM IST
विज्ञापन
54 flood victims to get shelter
सीतापुर। रामपुर मथुरा इलाके के बाढ़ पीड़ितों को अपने नए घर व गांव की सौगात मिली है। पंडित दीनदयाल उपाध्याय के नाम से नया गांव विकसित करने का निर्णय विधायक ज्ञान तिवारी ने लिया है। गुरुवार को पंडित दीनदयाल उपाध्याय की पुण्यतिथि पर बाढ़ प्रभावित क्षेत्र में पहुंचे विधायक ने यह तोहफा बाढ़ पीड़ितों को दिया।
विज्ञापन

विधायक ने कहा, ग्रामसभा बगस्ती का मजरा सुकुलपुरवा बाढ़ का दंश काफी समय से झेल रहा है। यहां के लोग बाढ़ की आपदा से परेशान हैं। इसको ध्यान में रखते हुए लोगों की परेशानी दूर हो। इसलिए 54 लोगों को मुख्यमंत्री आवास योजना का लाभ देने का निर्णय लिया गया है। सबको आवास के लिए जमीन का पट्टा दिया जाएगा।
विज्ञापन

सभी को बिजली पानी सहित अन्य मूलभूत सुविधाएं मिलेंगी। गुरुवार को इसको लेकर जमीन की पैमाइश कर नापजोख का काम शुरू किया गया है। गांव का नाम पंडित दीनदयाल उपाध्याय नगर रखा जाएगा। विधायक ने कहा कि, पंडित जी एकात्म मानववाद के प्रणेता थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

उनका लक्ष्य अंत्योदय था। अंतिम व्यक्ति को जब योजनाओं का लाभ मिले और उसका विकास हो तभी हम पंडित दीनदयाल जी को सच्ची श्रद्धांजलि दे सकते हैं। विधायक ने कहा कि, हमारी विधानसभा बाढ़ प्रभावित है। बाढ़ का स्थाई समाधान और पीड़ितों को आवास उपलब्ध कराना सरकार की प्राथमिकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed