फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sitapur News ›   आकाशीय बिजली गिरने से दो किशोरियां झुलसीं

आकाशीय बिजली गिरने से दो किशोरियां झुलसीं

Thu, 07 Feb 2019 06:39 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Thu, 07 Feb 2019 06:39 PM IST
विज्ञापन
आकाशीय बिजली गिरने से दो किशोरियां झुलसीं
दिनभर रुक-रुककर पड़ी फुहारों से लौटी ठंड, ठिठुरे लोग
विज्ञापन

सीतापुर। जिले में बुधवार की सुबह मौसम ने फिर करवट बदली। आसमान में घिरी काली घटाएं देखते ही देखते बरसने लगीं। दिनभर रुक-रुककर हुई बारिश ने लोगों को एक बार फिर ठिठुरन का अहसास कराया। जिसके चलते लोग एक बार फिर ऊनी कपड़ों में लिपटे दिखे। बारिश के दौरान बिजली गिरने से दो किशोरियां बुरी तरह से झुलस गई। उन्हें सीएचसी में भर्ती कराया गया है।

मौसम के बिगड़े तेवर देख किसानों के माथे पर चिंता की लकीरें खिंच गई हैं। मौसम वैज्ञानिकों की मानें तो गुरुवार को भी फुहारें पड़ सकती हैं। बुधवार की सुबह लोग सोकर उठे तो आसमान में काली घटाएं छाई हुई थीं। कुछ ही देर में गरज-चमक के साथ बौछारें पड़ने लगीं। बूंदाबांदी के साथ चली हवा ने लोगों को एक बार फिर से ठंड लौटने का अहसास कराया।
विज्ञापन


दोपहर में कुछ देर के लिए सूर्यदेव ने दर्शन दिए मगर अगले ही पहर बादलों ने उन्हें अपनी आगोश में ले लिया। दिन में पूर्वी दिशा से पांच किलोमीटर प्रति घंटे की गति से हवा चलती रही। इससे लोग परेशान दिखे। दिनभर रुक-रुककर हुई बारिश से जनजीवन अस्तव्यस्त हो गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


शहर के कई मोहल्लों में जलभराव होने से आवागमन प्रभावित रहा। थाना रामपुर कला के बेहड़ा गांव में रहने वाली पल्लवी (9) पुत्री अनिल बुधवार दोपहर खेत पर काम कर रहे बाबा के पास जा रही थी। इसी बीच बिजली गिरने से वह झुलस गई।

घरवालों ने उसे सीएचसी सिधौली में भर्ती कराया है। वहीं, लहरपुर के भूलनपुर गुरखेत बाजार में रहने वाली अफसाना (17) पुत्री आलम शाम को छत पर थी, इसी दौरान तेज बिजली गिरने से वह झुलस गई। उसे सीएचसी में भर्ती कराया गया।

गेहूं को फायदा दूसरी फसलों को नुकसान
महमूदाबाद । मौसम बिगड़ने व तेज हवा के साथ फुहारें पड़ने से खेतों में तैयार खड़ी और कटी पड़ी सरसों की फसल पूरी तरह बरबाद हो गई है। किसान राजेश व मनोहर के मुताबिक आलू, मसूर, मटर, चना की फसलों को भी नुकसान पहुंचा है।


मौसम की बेरुखी के चलते तमाम परिवारों में मांगलिक कार्यक्रमों में भी बाधा उत्पन्न हुई। हालांकि बारिश से गेहूं की फसल को फायदा है। सुबह से हो रही बरसात के चलते बाजारों में जहां सन्नाटा रहा वहीं स्कूल-कॉलेजों में भी बच्चों व अध्यापकों की उपस्थित पर काफी असर दिखा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed