फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sitapur News ›   गांवों में उत्कृष्ट कार्यों के लिए चार प्रधान हुए सम्मानित

गांवों में उत्कृष्ट कार्यों के लिए चार प्रधान हुए सम्मानित

Fri, 25 Jan 2019 12:02 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Fri, 25 Jan 2019 12:02 AM IST
विज्ञापन
गांवों में उत्कृष्ट कार्यों के लिए चार प्रधान हुए सम्मानित
कार्यशाला में ग्राम पंचायत विकास योजना के महत्व का पढ़ाया पाठ
विज्ञापन

सीतापुर। ग्राम पंचायत विकास योजना (जीपीडीपी) के तहत गुरुवार को जनयोजना विषयक पर आयोजित कार्यशाला में ग्राम प्रधानों को योजना के महत्व को बताया। साथ ही उन्हें योजनाओं के बारे में जानकारियां भी दी। कार्यशाला में ग्राम पंचायत में उत्कृष्ट कार्य करने वाले चार प्रधानों को सीडीओ ने सम्मानित किया।

जिला पंचायत के नेहरू हाल में आयोजित कार्यशाला में डीपीआरओ तुलसीराम ने प्रतिभागियों को जीपीडीपी के महत्व को बताया। कार्ययोजना में निर्माण कार्य के अलावा कम लागत एवं बिना लागत के कार्यों को भी सम्मिलित किए जाने पर जोर दिया गया।
विज्ञापन


जिला विकास अधिकारी राकेश कुमार पांडे ने बताया कि मिशन अन्त्योदय के सर्वे रिपोर्ट के अनुसार ग्राम पंचायत में जो कमियां पाई गई हैं, उन्हें ग्रामसभा की बैठक में विशेष चर्चा कर जीपीडीपी कार्य योजना में सम्मिलित कर दूर किया जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन


उपायुक्त श्रम रोजगार सुशील कुमार सिंह ने बताया कि सभी गांव वासियों के मत से कार्य योजना तैयार की जाए। मंगलम सिंह ने जीपीडीपी के कार्य एवं उसके उद्देश्य के साथ ग्रामसभा के गठन में भूमिका पर प्रकाश डाला।


सारथी के विपिन पांडे ने फिल्म के माध्यम से जीपीडीपी की प्रक्रिया को संवेदित किया। सीडीओ संदीप कुमार ने योजना पर विस्तार से जानकारी देते हुए इसकी उपयोगिता को बताया। उन्होंने ग्राम पंचायत उमरिया के प्रधान रुद्र प्रताप, ग्रामसभा भिठौली के प्रधान नंद किशोर, ग्राम पंचायत नंदवन के प्रधान अशोक गिरि एवं ग्राम सभा सुरजनपुर के प्रधान करन सिंह को ग्राम पंचायत में उत्कृष्ट कार्य करने के लिए सम्मानित किया।

सीवीओ, परियोजना प्रबंधक शशिकांत दीक्षित, एपीएम अवनीश पटेल, जिला परियोजना समन्वयक रितु तिवारी आदि ने भी जानकारी दी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed