{"_id":"5c48be02bdec22739d53712f","slug":"51548271106-sitapur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"झुलसी विवाहिता की इलाज के दौरान मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
झुलसी विवाहिता की इलाज के दौरान मौत
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मृतका के पिता ने उसके पति समेत तीन के खिलाफ दर्ज कराया केस
बिसवां (सीतापुर)। कोतवाली इलाके में संदिग्ध हालात में आग लगने से बुरी तरह से झुलसी विवाहिता की इलाज के दौरान मौत हो गई। मृतका के पिता ने उसके पति समेत तीन ससुरालीजनों के विरुद्ध दहेज हत्या का केस दर्ज कराया है।
स्थानीय कोतवाली क्षेत्र के हुल्लासपुरवा में रहने वाली निशा (26) पत्नी मुकेश बीती 25 दिसंबर 2018 को संदिग्ध हालात में आग लगने से बुरी तरह से झुलस गई थी। सीएचसी से डॉक्टरों ने उसे जिला अस्पताल रेफर कर दिया था। करीब पन्द्रह दिन इलाज चलने के बाद विवाहिता की मौत हो गई।
मृतका के पिता राजाराम निवासी सीपतपुर थाना थानगांव ने बुधवार को ससुरालीजनों के विरुद्ध अतिरिक्त दहेज के लिए मिट्टी का तेल उड़ेलकर आग लगाकर जलाने का आरोप लगाते हुए पुलिस को तहरीर दी। कोतवाली प्रभारी संजय पांडेय ने बताया कि मामले में मुकेश सहित तीन ससुरालीजनों के विरुद्ध दहेज हत्या का केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है।