फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sitapur News ›   हैंडपंप में उतरा करंट, झुलसकर मजदूर की मौत

हैंडपंप में उतरा करंट, झुलसकर मजदूर की मौत

Sun, 15 Jul 2018 12:49 AM IST
Updated Sun, 15 Jul 2018 12:49 AM IST
विज्ञापन
हैंडपंप में उतरा करंट, झुलसकर मजदूर की मौत
सांडा (सीतापुर)। बिसवां कोतवाली क्षेत्र में शुक्रवार की देर रात एक गांव में लगे हैंडपंप में करंट उतर आया। जिसकी चपेट में आकर एक श्रमिक की मौत हो गई।
विज्ञापन


बिसवां के ग्राम कुटीपुरवा निवासी भगवती (18) मजदूरी करके परिवार का खर्च चलाता था। शुक्रवार को वह ग्राम सेमरा कला के एक निर्माणाधीन विद्यालय में मजदूरी करने गया था। बताते हैं कि विद्यालय परिसर में लगे एक हैंडपंप में करंट आ रहा था।

शुक्रवार रात काम पूरा होने पर मजदूर हैंडपंप में हाथ व पैर धोने गया था। बताते हैं कि मजदूर ने जैसे ही हैंडपंप को छुआ वह करंट की चपेट में आ गया और हैंडपंप से चिपक गया। वहां पर मौजूद अन्य मजदूरों ने आननफानन में सूखे बांस से मजदूर को अलग किया। लेकिन तब तक वह बुरी तरह से झुलस चुका था।
विज्ञापन


घटना को देख निर्माण कार्य करवा रहे ठेकेदार वहां से निकल भागा। झुलसे मजदूर के साथी उसे लेकर सीएचसी सांडा भागे, लेकिन मजदूर ने रास्ते में ही दम तोड़ दिया। अस्पताल पहुंचने पर डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


हैंडपंप में करंट कैसे आ रहा था इस संबंध में कोई कुछ नहीं बता सका। बताते हैं कि हैंडपंप में टुल्लू पंप लगा था। माना जा रहा है कि उससे ही हैंडपंप में करंट उतर आया और मजदूर की जान चली गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed