{"_id":"665177c8e85d0f3108f7832d931e9dd5","slug":"50-million-tax-evasion-detected-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"50 लाख की कर चोरी पकड़ी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
50 लाख की कर चोरी पकड़ी
सीतापुर/अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 30 Sep 2015 11:34 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
थाना क्षेत्र के सुमेरपुर निवासी राजकिशोर ने तंबौर कस्बे के रेउसा मोड़ पर प्लाईवुड फैक्ट्री खोल रखी है। बुधवार को एसआईबी के डिप्टी कमिश्नर मनोज त्रिपाठी ने टीम के साथ प्लाईवुड फैक्ट्री पर छापा मारा। टीम ने यहां पर करीब दो घंटे तक जांच पड़ताल की।
विज्ञापन
फैक्ट्री के अभिलेखों से वहां मौजूद कच्चे माल व तैयार माल का सत्यापन किया। वहीं फैक्ट्री से सप्लाई हुए माल के बारे में जानकारी ली। जांच पड़ताल के बाद टीम वापस लौट गई। टीम का नेतृत्व कर रहे मनोज त्रिपाठी ने बताया कि फैक्ट्री में करीब 30 मजदूर काम करते मिले। वहां पर दो मशीनें लगी हुईं थीं।
विज्ञापन
करीब 20 लाख का कच्चा माल था। जबकि तीस लाख रुपये का तैयार माल रखा हुआ था। फैक्ट्री स्वामी ने 2007 से 2012 तक का टैक्स जमा नहीं किया। वहीं 2014 में जो टैक्स जमा किया, वह तथ्यों को छिपाकर किया गया था। जमा टैक्स भी मानक अनुरूप नहीं था। जांच में पता चला कि फैक्ट्री स्वामी ने करीब 50 लाख रुपये की कर चोरी की है। इस पर फैक्ट्री स्वामी को नोटिस दिया गया है।
विज्ञापन