फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sitapur News ›   50 lakh stolen from Mumbai, caught in escaping to Nepal

मुंबई से 50 लाख चुराए, नेपाल भागने में पकड़ा गया

Tue, 16 Nov 2021 12:18 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Tue, 16 Nov 2021 12:18 AM IST
विज्ञापन
50 lakh stolen from Mumbai, caught in escaping to Nepal
लहरपुर (सीतापुर)। मुंबई में हुई 50 लाख की चोरी में शामिल रहे नेपाल के एक आरोपी को अपने मुल्क नेपाल भागने की कोशिश में लहरपुर पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी पुलिस की हिरासत में है, उससे पूछताछ जारी है। सूचना मिलने के बाद मुंबई पुलिस सीतापुर के लिऐ रवाना हो चुकी है, यहां पहुंचने वाली है। इसके बाद पुलिस आगे की कार्रवाई करेगी। आरोपी के कब्जे से 13 लाख 25 हजार नकदी भी बरामद हुई है।
विज्ञापन

भदफर इलाके में सोमवार को भदफर चौकी इंचार्ज जितेंद्र सिंह दिल्ली से नेपाल जाने वाली एक बस को रुकवाकर उसकी तलाशी और चेकिंग कर रहे थे। चेकिंग के दौरान बस में एक संदिग्ध पुलिस के हाथ लगा। पुलिस को तलाशी में उसके कब्जे से 13 लाख 25 हजार नकदी बरामद हुई। पूछताछ में आरोपी ने पुलिस को अपना नाम अनिल बताया। लहरपुर पुलिस के मुताबिक बीती दो नवंबर 2021 को मुंबई के चैंबूर इलाके में 50 लाख 50 हजार की चोरी हुई थी।
विज्ञापन

इस मामले में चैंबूर थाने में केस दर्ज हुआ था। पुलिस की तहकीकात में नेपाल के अनिल का नाम चोरी में सामने आया था। इसके बाद से पुलिस उसकी तलाश में जुटी थी, लेकिन आरोपी पुलिस को चमका देकर मुंबई से दिल्ली पहुंचा। इसके बाद दिल्ली से नेपाल के बढ़नी जाने वाली प्राइवेट बस में सवार होकर नेपाल भागने की कोशिश में था। मुंबई पुलिस उसकी लोकेशन ट्रेस कर रही थी। सीतापुर से बस से जाने की लोकेशन मिलने के बाद मुंबई पुलिस ने सीतापुर पुलिस से संपर्क साधा।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसी के बाद लहरपुर कोतवाली के भदफर चौकी इंचार्ज सटीक सूचना के बाद बस को रुकवाकर उसकी चेकिंग कर रहे थे, जिसमें आरोपी पकड़ में आ गया है। उसके कब्जे से 13 लाख 25 हजार रुपये बरामद हुए हैं। सूचना मुंबई पुलिस को दे दी गई है। मामले की जांच कर रहे विवेचक पुलिस की टीम के साथ सीतापुर के लिए मुंबई से रवाना हो चुके हैं। पुलिस सूत्रों के मुताबिक फ्लाइट लेट होने की वजह से मुंबई पुलिस देर रात ही सीतापुर आ सकेगी। इसके बाद ही आगे की कागजी कार्रवाई पूरी कर उसे मुंबई पुलिस को सौंपा जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed