फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sitapur News ›   50 bigha land covered in river due to rise in water level

जलस्तर बढ़ने से नदी में समाई 50 बीघा जमीन

Wed, 14 Jul 2021 11:51 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Wed, 14 Jul 2021 11:51 PM IST
विज्ञापन
50 bigha land covered in river due to rise in water level
रेउसा/रामपुर मथुरा (सीतापुर)। तराई इलाके में उफना रहीं शारदा व सरयू नदी ने म्योढ़ी छोलहा गांव में करीब 50 बीघा जमीन काट दी है। इस गांव से करीब 30 मीटर दूर पानी आ गया है। इससे गांव के लोग अब पलायन करने की तैयारियां करने लगे हैं। जिला प्रशासन पानी पर बराबर नजर बनाए हुए है। ग्रामीणों को बाढ़ के खतरे को लेकर अलर्ट जारी कर दिया गया है।
विज्ञापन

बिसवां तहसील के फौजदारपुरवा गांव में प्राथमिक विद्यालय की बाउंड्रीवाल तक पानी पहुंच गया है। इससे विद्यालय कटने का खतरा मंडराने लगा है। गुरुवार को म्योढ़ी छोलहा गांव के पास पानी पहुंचने लगा है। गांव के सलीम, समीईउद्दीन, हामिद, मोहम्मद हुसैन, रियाजदुद्दीन आदि का कहना है कि गांव के पास पानी आने से लोग अब पलायन करने की सोच रहे हैं।
विज्ञापन

करीब 50 बीघा जमीन पानी में कट गई है। फौजदारपुरवा में राजकुमार, शोभाराम, फूलमती, बड़क्कू ने अपने मकान तोड़ दिए है। वह बुधवार को गांव से पलायन कर गए। रामपुर मथुरा विकासखंड के अखरी गांव में नदी खेतों को तेजी से काट रही है। गांव के करीब पानी पहुंच गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

नदियों में बैराजों से 2.63 लाख क्यूसेक पानी छोड़ा गया है। जिले में अभी बाढ़ जैसे कोई हालात नहीं है। सब सामान्य है। जलस्तर पर बराबर नजर बनाए रखी जा रही है।
विशाल पोरवाल,अधिशाषी अभियंता, सीतापुर प्रखंड, शारदा नहर
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed