फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sitapur News ›   45 more people found corona positive

45 और लोग मिले कोरोना पॉजिटिव

Tue, 18 May 2021 11:25 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Tue, 18 May 2021 11:25 PM IST
विज्ञापन
45 more people found corona positive
सीतापुर। कोरोना संक्रमण को लेकर मंगलवार को जिले में राहत भरी खबर है। एक तो कोरोना का संक्रमण घटा है, वहीं 25 दिन बाद मंगलवार को कोविड से एक भी मौत नहीं हुई है। इन आंकड़ों को देखकर स्वास्थ्य महकमा भी राहत महसूस कर रहा है। महकमे का कहना है कि अगर हम लोग ऐसे ही प्रोटोकॉल का पालन करते रहे तो उम्मीद है, जल्द ही जिले से कोरोना को भगाने में कामयाब होंगे।
विज्ञापन

कोरोना संक्रमण के मामलों में मंगलवार को काफी राहत रही। न तो संक्रमण के मामले बढ़े न ही मौतों की संख्या में इजाफा हुआ। स्वास्थ्य विभाग द्वारा जारी रिपोर्ट में महज 45 लोग संक्रमित मिले हैं। अगर मौतों की बात की जाए तो पिछले साल से 25 अप्रैल तक मौतों की संख्या 95 थी। उसके बाद ऐसा कोई दिन नहीं आया जिस दिन मौतें न हुई हो। कई बार एक दिन में सात से आठ लोग तक मौत का शिकार हुए हैं।
विज्ञापन

अब जब रोजाना संक्रमण घट रहा है तो लोगों ने राहत की सांस ली है। स्वास्थ्य विभाग भी इन आंकड़ों को देखकर प्रसन्न है। विभाग का कहना है कि रोजाना दो हजार से अधिक जांच हो रही है। शहर से लेकर गांव इलाकों में जांच का तेजी से अभियान चल रहा है। इस दौरान कम मरीज आने से आने वालों दिनों के लिए शुभ संकेत है। जिले में अब एक्टिव केसों की संख्या घटकर 1264 पहुंच गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

जिला अस्पताल को मिले चार ऑक्सीजन कंसंट्रेटर
मुख्य चिकित्सा अधीक्षक जिला चिकित्सालय डॉ. अनिल अग्रवाल का कहना है कि वैश्विक महामारी कोविड से पूरे देश में स्थिति गंभीर बनी हुई है। इसके इलाज में ऑक्सीजन का महत्वपूर्ण उपयोग है। सामाजिक क्षेत्र में काम कर रही संस्था सृजन एक सोच लखनऊ ने जिला चिकित्सालय सीतापुर को चार ऑक्सीजन कंसंट्रेटर दान में दिए है।

करीब 8 से 10 दिन पहले डॉ. सुरेश चंद्रा सेवानिवृत्त डायरेक्टर पीएमएचएस से संपर्क होने पर ऑक्सीजन कंसंट्रेटर उपलब्ध कराने के लिए अनुरोध किया था। उन्होंने अपना विशेष प्रयास करते हुए संस्था के महासचिव रवीन्द्र कुमार गुप्ता, प्रोफेसर फिटजी से बात किया और संस्था के संस्थापक प्रभात सक्सेना ने आईआईटी धनबाद के सहयोग से चार ऑक्सीजन कंसंट्रेटर जिला चिकित्सालय सीतापुर को उपलब्ध कराए है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed