{"_id":"6734f057913bd8fe100e4fb5","slug":"441-youth-selected-for-job-sitapur-news-c-102-1-stp1002-121903-2024-11-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sitapur News: नौकरी के लिए 441 युवाओं का चयन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sitapur News: नौकरी के लिए 441 युवाओं का चयन
Thu, 14 Nov 2024 12:00 AM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सीतापुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सीतापुर
Updated Thu, 14 Nov 2024 12:00 AM IST
विज्ञापन
सीतापुर। खैराबाद स्थित राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान में बुधवार को रोजगार मेला लगा। इसमें विभिन्न कंपनियों ने 441 युवाओं को नौकरी के लिए चयनित किया। मेले का शुभारंभ राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान के प्राचार्य अवधेश सिंह एवं जिला रोजगार सहायता अधिकारी अमित कुमार ने फीता काटकर किया।
मेले में आए विभिन्न कंपनियों के एचआर व अन्य प्रतिनिधियों ने सबसे पहले अपनी-अपनी कंपनी में उपलब्ध रिक्तियों तथा उसके सापेक्ष योग्यता, वेतन आदि के बारे में विस्तार से अभ्यर्थियों को बताया।
इसके बाद रोजगार मेले में आने वाले 738 युवाओं का 20 से अधिक निजी क्षेत्र की कंपनियों के प्रतिनिधियों ने साक्षात्कार लिया। चयनित अभ्यर्थियों को राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान के प्रधानाचार्य एवं जिला रोजगार सहायता अधिकारी ने नियुक्ति पत्र प्रदान किया। इस दौरान आईटीआई से प्रशिक्षण प्राप्त कर चुके विभिन्न व्यवसायों के प्रशिक्षार्थियों को विवेकानंद युवा सशक्तिकरण योजना के तहत टेबलेट बांटा गया।