फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sitapur News ›   441 colleges submitted claims to become examination centers

Sitapur News: 441 कॉलेजों ने परीक्षा केंद्र बनने के लिए पेश की दावेदारी

Tue, 11 Nov 2025 12:12 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सीतापुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सीतापुर Updated Tue, 11 Nov 2025 12:12 AM IST
विज्ञापन
441 colleges submitted claims to become examination centers
सीतापुर। यूपी बोर्ड की हाईस्कूल व इंटर की परीक्षाएं 18 फरवरी 2026 से शुरू हो रही है। परीक्षा कार्यक्रम की घोषणा के बाद अब परीक्षा केंद्र बनाए जाने की कवायद तेजी पकड़ने लगी है। जिले के 441 कॉलेजों ने अपने यहां परीक्षा केंद्र बनाए जाने को लेकर मानक के अनुसार मौजूदा सुविधाओं की जानकारी ऑनलाइन फीड कर दी है। अब जिलाधिकारी की अध्यक्षता में बनी कमेटी इन बिदुंओं का स्थलीय सत्यापन करेंगी।
विज्ञापन

यूपी बोर्ड में पिछले साल 146 परीक्षा केंद्र बनाए गए थे। इस बार भी इनकी संख्या इसी के आसपास रह सकती है। 10 नवंबर तक कॉलेजों को अपने यहां मौजूद सुविधाएं जैसे फर्नीचर, सीसीटीवी, बाउंडीवाल, पेयजल, प्रकाश, कुर्सी, कमरों की संख्या, शिक्षकों की संख्या, प्रयोगशाला सहित अन्य जानकारियों ऑनलाइन भरनी थी। 441 कॉलेजों ने यह प्रक्रिया पूरी कर ली है।
विज्ञापन

अब जिलाधिकारी की अध्यक्षता में बनी कमेटी इन सुविधाओं का मंगलवार से स्थलीय सत्यापन शुरू करेंगी। यह सत्यापन 16 नवंबर तक किया जाएगा। इसके आधार पर परीक्षा केंद्र बनाने के लिए चयनित विद्यालयों की सूचना 24 नवंबर तक शासन को भेज दी जाएगी। इस रिपोर्ट के आधार पर ही परीक्षा केंद्रों का निर्धारण होगा। डीआईओएस राजेंद्र सिंह ने बताया कि परीक्षा केंद्र बनाने के लिए कॉलेजों द्वारा दी गई जानकारी का सत्यापन जल्द पूरा होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed