{"_id":"5c97d18ebdec221445021eca","slug":"41553453454-sitapur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"वध के लिए जा रहे पिकअप में लदे आठ गोवंश बरामद, एक तस्कर गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
वध के लिए जा रहे पिकअप में लदे आठ गोवंश बरामद, एक तस्कर गिरफ्तार
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बड़ागांव (सीतापुर)। कोतवाली महोली पुलिस ने शनिवार देर रात सूचना मिलने पर जंगल में दबिश देकर वध के लिए ले जाए जा रहे पिकअप में लदे आठ गोवंश बरामद कर एक तस्कर को गिरफ्तार कर लिया है। जबकि पांच आरोपी मौके से फरार हो गए है। पुलिस मामले में केस दर्जकर कार्रवाई की बात कह रही है। बरामद पिकअप को सीज कर दिया गया है।
इंस्पेक्टर महोली धर्मप्रकाश शुक्ला ने बताया कि शनिवार की रात सूचना मिलने पर बड़ागांव चौकी इंचार्ज दीनानाथ यादव ने पुलिस बल के साथ विक्रमपुर जंगल में छापेमारी की। पुलिस को मौके से बिना नंबर की एक पिकअप बरामद हुई, जिसमें आठ गोवंश मिले। पुलिस ने मौके से एक आरोपी विक्रमपुर निवासी रफीक को भी गिरफ्तार कर लिया।
इंस्पेक्टर ने बताया कि पूछताछ में पकड़े गए आरोपी ने क ुबूला कि गोवंश को पिकअप में लादकर वध के लिए ले जा रहे थे। मौके से पांच आरोपी फरार हो गए हैं। पूछताछ में फरार आरोपियों के नाम सलीम निवासी अमीरपुर, इरशाद, सलीम, इदरीश, निवासी विक्रमपुर महोली, इमरान निवासी पटेलनगर थाना खैराबाद बताए हैं।
विज्ञापन
बरामद पिकअप को पुलिस ने सीज कर दिया है। इंस्पेक्टर धर्मप्रकाश शुक्ला का कहना है कि मामले में आरोपियों के खिलाफ एफआईआर दर्जकर ली गई है। फरार तस्करों की तलाश जारी है।