{"_id":"5c5f23f5bdec227390331f7b","slug":"41549738997-sitapur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"समाज को नई दिशा देता शिक्षित व्यक्ति : सुरेश खन्ना","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
समाज को नई दिशा देता शिक्षित व्यक्ति : सुरेश खन्ना
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नगर विकास मंत्री ने विद्यालय के नवनिर्मित कक्षाओं का किया लोकार्पण
इमलिया सुल्तानपुर (सीतापुर)। शिक्षित व्यक्ति समाज को शिक्षित करने के साथ-साथ समाज को एक नई दिशा देता है। यह बात प्रदेश सरकार के नगर विकास मंत्री सुरेश खन्ना ने उदयपुर इंटर कॉलेज में नवनिर्मित भवन के लोकार्पण व विदाई समारोह में कही।
विकासखंड ऐलिया के उदयपुर में आयोजित समारोह में नगर विकास मंत्री खन्ना ने विद्यालय में नवनिर्मित कक्ष भवन के लोकार्पण भी किया। बाद में उन्होंने कहा कि आप देश का भविष्य हो। आप में से ही कोई आगे चलकर क्षेत्र व देश का नाम रोशन करेगा।
विद्यालय प्रबंधक की प्रशंसा करते हुए कहा कि इस क्षेत्र में इन्होंने शिक्षा की अलख जगाई है वो तारीफ के लायक है। सांसद धौरहरा रेखा वर्मा ने कहा कि उज्जवल भविष्य की कामना के साथ इंटरमीडिएट व हाई स्कूल के विद्यार्थियों को आशीर्वचन दिया।
विज्ञापन
इस मौके पर स्कूली बच्चों ने एकांकी, गीत, नृत्य पेश कर उपस्थित दर्शकों का मन मोह लिया। इसके अलावा बच्चों ने चुटकलों के माध्यम से दर्शकों का मनोरंजन किया। सभी बच्चों ने अपने शिक्षकों का आभार गीत के माध्यम से किया। इस अवसर पर पाम कुमार शुक्ला, जेपी सिंह, सुभाष यादव, प्रेम नरायन मिश्रा, अलका सिंह, शुभम त्रिपाठी, पंकज पाण्डेय आदि उपस्थित थे।