{"_id":"5c5dcb6cbdec224ca3490e08","slug":"41549650796-sitapur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"इंदौरा व मोतीपुर में सामुदायिक शौचालय का किया लोकार्पण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
इंदौरा व मोतीपुर में सामुदायिक शौचालय का किया लोकार्पण
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
महमूदाबाद (सीतापुर)। केन्द्र व प्रदेश सरकार ग्रामीण व शहरी क्षेत्रों में स्वच्छता लाने के लिये तमाम प्रयास कर रही है। लोगों में स्वच्छता के प्रति जागरूकता लाने का मुख्य मकसद यही है कि लोग शौचालयों का प्रयोग करें और कूड़ा इधर-उधर न फेंककर कूड़ेदान में डालें।
खुले में शौच करने से जहां चारों तरफ गंदगी होती है, वहीं पर्यावरण को भी नुकसान होता है। यह बात नगर पालिका अध्यक्ष ममता सोनी ने वार्ड इन्दौरा व मोतीपुर में स्वच्छ भारत मिशन के तहत दस-दस लाख की लागत से नवनिर्मित दस शीटर सामुदायिक शौचालयों का लोकार्पण करते हुए कही।
नगर पालिका परिषद महमूदाबाद के अधिशाषी अधिकारी शैलेंद्र दुबे ने कहा कि खुले में शौच जाने से तमाम तरह की बीमारियां उत्पन्न होती हैं। शासन द्वारा लोगों को खुले में शौच न जाने को प्रेरित करने काम किया जा रहा है वहीं गांव-गांव व शहर-शहर शौचालय बनवाकर स्वच्छता के प्रति जागरूक किया जा रहा है।
विज्ञापन
आप लोग भी अपने शहर व वार्ड की सुंदरता के लिए सामुदायिक या घरेलू शौचालयों का प्रयोग जरूर करें। इस अवसर पर जेई सीबी सिंह, वार्ड सभासद अंजू, प्रमोद सोनी, अवधेश गुप्त, सुभाष सिंह, अशफाक खां आदि उपस्थित रहे।