{"_id":"5c4f4ac0bdec22736d6a0cd2","slug":"41548700352-sitapur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"संदिग्ध हालात में नवविवाहिता की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
संदिग्ध हालात में नवविवाहिता की मौत
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मृतका की मां ने लगाया दहेज हत्या का आरोप
संदना (सीतापुर)। थाना इलाके में एक नवविवाहिता की संदिग्ध हालात में मौत हो गई। मृतका के परिवारीजन बीमारी से मौत की बात कह रहे हैं। जबकि मृतका की मां ने ससुरालीजनों पर दहेज हत्या का आरोप लगाया है। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेजकर पीएम रिपोर्ट के आधार पर कार्रवाई करने की बात कही है।
स्थानीय थाना क्षेत्र के बनगढ़ गांव निवासी शैलेंद्र की पत्नी लक्ष्मी की सोमवार शाम संदिग्ध हालात में मौत हो गई। परिवारीजन मौत की वजह बीमारी बता रहे हैं। दूसरी ओर मृतका की मां विद्या पत्नी विश्राम निवासी सरौनी थाना पिसावां के मुताबिक दो सप्ताह पहले उसने लक्ष्मी का विवाह शैलेंद्र के साथ किया था।
आरोप है कि शादी के बाद दहेज में बाइक की मांग को लेकर ससुराल में लक्ष्मी को प्रताड़ित किया जाता था। विद्या का कहना है कि आर्थिक स्थिति ठीक नहीं होने के कारण वह मांग पूरी नहीं कर सकी। आरोप है कि इसी के चलते ससुरालीजनों ने उसकी बेटी की हत्या कर दी। थाना प्रभारी धर्मराज उपाध्याय ने बताया कि शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। पीएम रिपोर्ट के आधार पर कार्रवाई की जाएगी।