फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sitapur News ›   अध्यक्ष पहुंचे नगर पालिका, निपटाया कामकाज

अध्यक्ष पहुंचे नगर पालिका, निपटाया कामकाज

Tue, 22 Jan 2019 12:16 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Tue, 22 Jan 2019 12:16 AM IST
विज्ञापन
अध्यक्ष पहुंचे नगर पालिका, निपटाया कामकाज
सीतापुर। न्यायालय से पॉवर सीज के मामले में राहत मिलने के बाद नगर पालिका अध्यक्ष राधेश्याम जायसवाल सोमवार को पालिका कार्यालय में पहुंचे और अपना कामकाज निपटाया। वहीं जिला प्रशासन का कहना है कि अभी न्यायालय से मूल आदेश नहीं मिला है। जब तक यह आदेश नहीं मिलता है, तब तक सिटी मजिस्ट्रेट ही नगर पालिका के प्रशासक हैं।
विज्ञापन


मालूम हो कि जिलाधिकारी शीतल वर्मा ने नगर पालिका अध्यक्ष राधेश्याम जायसवाल के प्रशासनिक व वित्तीय अधिकार सीज कर दिए थे। इस पर राधेश्याम उच्च न्यायालय की शरण में चले गए थे। जहां पर न्यायालय ने जिलाधिकारी के आदेश को निरस्त कर दिया था।
विज्ञापन


सोमवार को अध्यक्ष राधेश्याम जायसवाल नगर पालिका कार्यालय पहुंचे। अपनी कुर्सी पर बैठकर फोटो खिंचवाई। राधेश्याम जायसवाल का कहना है कि नए सिरे से सोमवार को नगर पालिका का कामकाज संभाल लिया है। वहीं प्रशासन ऐसी सूचना से इंकार कर रहा है। वह इसे असंवैधानिक बता रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन


नहीं मिला है आदेश
न्यायालय से आदेश की अभी ओरिजनल कॉपी नहीं मिली है। जब आदेश मिलेगा उसके बाद ही उस पर विचार किया जाएगा।
-प्रेमप्रकाश उपाध्याय, सिटी मजिस्ट्रेट/प्रशासक

जमा की है ऑनलाइन कॉपी
राधेश्याम जायसवाल ने न्यायालय की आज ऑनलाइन कॉपी नगर पालिका में जमा की है। इसे मान्य नहीं किया गया है। जब तक सर्टिफाइड कॉपी नहीं आ जाती है, तब तक आगे की प्रक्रिया नहीं बढ़ेगी। अध्यक्ष ने कोई कार्यभार नए सिरे नहीं ग्रहण किया है।
-सुरेंद्र प्रताप, ईओ
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed