फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sitapur News ›   घंटाघर पर अब लगेगी इलेक्ट्रॉनिक घड़ी

घंटाघर पर अब लगेगी इलेक्ट्रॉनिक घड़ी

Fri, 28 Dec 2018 12:33 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Fri, 28 Dec 2018 12:33 AM IST
विज्ञापन
घंटाघर पर अब लगेगी इलेक्ट्रॉनिक घड़ी
सीतापुर। सीतापुर की ऐतिहासिक पहचान घंटाघर की घड़ी अब नए लुक में दिखेगी। दशकों से चली आ रही व्यवस्था में अब परिवर्तन होगा। यहां पर एक नई इलेक्ट्रॉनिक घड़ी लगाई जाएगी। इससे घड़ी अब रेग्यूलर चलती रहेगी।
विज्ञापन


शहर के ब्रिटिश कॉल में घंटाघर में एक घड़ी लगाई गई थी। यह घड़ी पूरे जिले की एक पहचान थी। उस समय इस घड़ी के समय ही देखकर ही लोग चलते थे। इस घड़ी के समय को ही वास्तविक माना जाता था। इसको सभी कारीगर बना भी नहीं पाते थे। कुछ ही इसे बनाते थे। नगर पालिका की तरफ से इसका रखरखाव किया जाता था।
विज्ञापन


समय गुजरने के साथ घड़ी के पुर्जे भी पुराने होने लगे। इससे यह अक्सर खराब हो जाती हैं। जब यह घड़ी बंद होती है तो लोगों का कहना होता कि आज सीतापुर का भाग्य बंद हो गया। अब इस व्यवस्था में बदलाव होगा। रोजाना यह घड़ी चलती रहेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


नगर पालिका के चेयरमैन राधेश्याम जायसवाल कहते हैं कि घंटाघर की इस घड़ी के स्थान पर नई इलेक्ट्रॉनिक घड़ी लगाई जाएगी। वह भी नगर पालिका की देखरेख में रहेगी। इससे अब सीतापुर का भाग्य बंद होने नहीं दिया जाएगा। अगले साल से यह शुरू हो जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed