{"_id":"5be088c2bdec22695176ad3a","slug":"41541441730-sitapur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"किशोर ने एयरगन से किया फायर, शख्स की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
किशोर ने एयरगन से किया फायर, शख्स की मौत
Updated Tue, 06 Nov 2018 12:34 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
वारदात के बाद गांव में तनाव, कई थानों की पुलिस ने संभाला मोर्चा
तंबौर (सीतापुर)। थाना इलाके में एक किशोर ने एयरगन से सामने जा रहे ग्रामीण पर फायर कर दिया। एयरगन का छर्रा सीने में लगने से उसकी मौत हो गई। वारदात के बाद गांव में तनाव फैल गया। इसके मद्देनजर सीओ बिसवां की अगुवाई में कई थानों की पुलिस ने गांव पहुंचकर मोर्चा संभाला। मृतक की पत्नी ने आरोपी के खिलाफ हत्या व एससी-एसटी एक्ट के तहत केस दर्ज कराया है।
थानाक्षेत्र के अज्जेपुर गांव में याकूब खां का इंतकाल हो गया था। गांव का ही केशवराम (43) पुत्र बुद्धा सोमवार की सुबह करीब दस बजे याकूब के घर से वापस आ रहा था। सेवता के पूर्व सपा विस क्षेत्र अध्यक्ष बिलाल खां का मकान के सामने पहुंचते ही छत से बिलाल के नाबालिग बेटे चमन खां ने एयरगन (डायना) से फायर कर दिया।
छर्रा केशवराम के सीने में दाई तरफ लगते ही वह गिर पड़ा। आननफानन में उसे सीएचसी ले जाया गया। वहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। इस वारदात से गांव में तनाव फैल गया। खबर पाकर सीओ बिसवां तौकीर अहमद के अलावा लहरपुर, सकरन, रेउसा, बिसवां की पुलिस ने गांव पहुंचकर मोर्चा संभाला।
विज्ञापन
मृतक की पत्नी राधा देवी ने घटना की तहरीर पुलिस को दी। पुलिस ने केस दर्ज करते हुए शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। उधर, सीओ ने फायर करने वाले चमन खां के घर पहुंचकर बात करने का प्रयास किया। मगर महिलाओं ने घर पर किसी पुरुष के न होने का हवाला देते हुए दरवाजा नहीं खोला।
इस पर सीओ ने बिलाल खां के मोबाइल पर संपर्क कर बातचीत की। पुलिस के मुताबिक बिलाल ने अपने लड़के को समर्पण कराने की बात कही है। सीओ के मुताबिक गांव के हालात अब सामान्य हैं। फिर भी एहतियात के तौर पर गांव में पुलिस बल तैनात है।
एयरगन का छर्रा केशवराम के सीने में लगने से उसकी मौत हुई है। मृतक की पत्नी की तहरीर पर आरोपी के खिलाफ हत्या व एससी-एसटी एक्ट का केस दर्ज कर लिया गया है। जल्द गिरफ्तारी की जाएगी।
-दीपक कुशवाहा, प्रभारी थानाध्यक्ष