{"_id":"5bd5fdcebdec2269c33c5383","slug":"41540750798-sitapur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"आंबेडकर से सीख लें विद्यार्थी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आंबेडकर से सीख लें विद्यार्थी
Updated Sun, 28 Oct 2018 11:49 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अटरिया (सीतापुर)। कुंवर भूषण सिंह स्मारक माध्यमिक विद्यालय अलाईपुर में आयोजित सम्मान समारोह में मेधावी सम्मानित किए गए। मुख्य अतिथि अनुसूचित जाति वित्त एवं विकास निगम लि. के अध्यक्ष लालजी प्रसाद निर्मल ने कहा कि छात्रों को डॉ. भीमराव आंबेडकर से सीख लेनी चाहिए।
समारोह में अध्यक्ष ने बोर्ड परीक्षा 2018 में उच्च अंक प्राप्त करने वाले हाईस्कूल के विमल कुमार, ज्ञानेंद्र कुमार, अनामिका व इंटरमीडिएट की नेहा सिंह, रोशनी सिंह व रंजना यादव को प्रतीक चिन्ह देकर सम्मानित किया।
इसके अलावा सिधौली ब्लॉक प्रमुख विजय पांडेय ने क्षेत्र के समाजसेवी कृष्ण दत्त द्विवेदी, श्याम स्वरूप सिंह, सुधाकर द्विवेदी, राघवेंद्र सिंह व बैजू राम को शाल देकर सम्मानित किया। समारोह में दीक्षा, वर्षा, निरुपमा, काजल, अनामिका, मिथिलेश, राबिया, मानवी, महिमा व छवि आदि छात्राओं ने सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत कर दर्शकों का मन मोह लिया।
विज्ञापन
समारोह को प्रधानाचार्य अमित सिंह, प्रदीप सिंह, पदमाकर सिंह, जयशंकर राठौर व दिनेश कुमार आदि ने संबोधित किया। इस मौके पर गांधी विद्यालय इंटर कॉलेज सिधौली के प्रधानाचार्य करुणेश शुक्ला, नत्थू सिंह गौर व विवेक सिंह सहित छात्र-छात्राएं व अभिभावक मौजूद रहे।