{"_id":"5b8ed0f3867a5548542ea2ff","slug":"41536086259-sitapur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"शहर के खाली पड़े घर से चोरों ने दो लाख का माल बटोरा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शहर के खाली पड़े घर से चोरों ने दो लाख का माल बटोरा
Updated Wed, 05 Sep 2018 01:05 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सिधौली में भी एक घर से हजारों की चोरी
सीतापुर। शहर में खाली पड़े एक मकान में धावा बोलकर चोरों ने नकदी व जेवर पार कर दिया। वापस आने पर घर वालों को इसकी जानकारी हुई। सूचना पर पुलिस व फोरेंसिक टीम ने मौके पर पहुंचकर पड़ताल की।
शहर के तरीनपुर मोहल्ले में रहने वाले विवेक गुप्ता अपने परिवार सहित गत शनिवार को लखनऊ गए थे। इस बीच खाली घर देख चोर ताला तोड़कर अंदर पहुंचे और नकदी समेत सारा कीमती माल बटोर ले गए। मंगलवार की सुबह विवेक के वापस लौटने पर घर की ताला टूटा और सारा सामान इधर-उधर बिखरा देख सबके होश उड़ गए।
सूचना पर शहर कोतवाली पुलिस के साथ फोरेंसिक टीम ने मौके पर पहुंचकर जांच शुरू कर दी है। भुक्तभोगी विवेक के मुताबिक, घर से 20 हजार रुपये की नकदी, जेवर व अन्य सामान सहित करीब दो लाख की सम्पत्ति चोरी हुई है।
विज्ञापन
उधर, सिधौली प्रतिनिधि के अनुसार, नगर के मोहल्ला तुलसीनगर में रहने वाली ममता तिवारी ने बताया कि गत रविवार की रात छत के रास्ते से चोर घर के अंदर पहुंचे। कमरे से दो मोबाइल, 10 हजार रुपये की नकदी चोरी कर ली। सुबह जानकारी होने पर पुलिस को सूचना दी गई। पुलिस ने केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।