{"_id":"65f9d48a7cee19496d06cf6d","slug":"36238-voters-will-vote-sitting-at-home-sitapur-news-c-102-1-slko1037-111496-2024-03-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sitapur News: 36,238 मतदाता घर बैठे करेंगे मतदान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sitapur News: 36,238 मतदाता घर बैठे करेंगे मतदान
Tue, 19 Mar 2024 11:38 PM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सीतापुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सीतापुर
Updated Tue, 19 Mar 2024 11:38 PM IST
विज्ञापन
सीतापुर। इस बार के लोकसभा चुनाव में दिव्यांग व अधिक बुजुर्ग मतदाताओं को निर्वाचन आयोग ने मतदान के लिए विशेष सहूलियत प्रदान की है। उन्हें पोलिंग बूथ पर नहीं जाना पड़ेगा। वह घर से ही अपने पसंदीदा प्रत्याशी को वोट कर सकेंगें। इसके लिए उन्हें नामांकन के पूर्व फाॅर्म 12-डी दिया जाएगा। जिससे वह पोस्टल बैलेट से मतदान कर सकें। जिले में इस तरह के मतदाताओं की संख्या 36,238 है। इस नई व्यवस्था से मतदान प्रतिशत में बढ़ोतरी होगी।
जिले में नौ विधानसभा क्षेत्र हैं। इसमें दिव्यांग मतदाताओं की संख्या 16,560 है। इनकी दिव्यांगता 40 फीसदी से अधिक है। वहीं 85 साल से अधिक मतदाताओं की संख्या 19,678 है। सबसे अधिक बुजुर्ग मतदाता विधानसभा सेवता में हैं। यहां 2,450 मतदाताओं की उम्र 85 साल से अधिक है। इन मतदाताओं को नामांकन के पहले क्षेत्र के बीएलओ की ओर से उनके घर जाकर फाॅर्म 12-डी दिया जाएगा। इसे वह भरकर बीएलओ को उपलब्ध कराएंगे। इनकी ओर से इसे आरओ को उपलब्ध कराया जाएगा। जिससे संबंधित मतदाताओं को पोस्टल बैलेट से मतदान की सुविधा दी जा सके। इसके लिए कार्रवाई शुरू कर दी गई है।
संबंधित जिम्मेदारों को डीएम, जिला निर्वाचन अफसर अनुज सिंह ने निर्देश दिए हैं कि वे इस कार्य को निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार तत्परता से करें। संबंधित फाॅर्म जिला निर्वाचन दफ्तर की ओर से सभी तहसीलों को उपलब्ध कराया जाएगा। दिव्यांग मतदाताओं के लिए बूथ पर भी व्हील चेयर और वॉलेंटियर्स की व्यवस्था की जाएगी। उनकी मदद के लिए सक्षम एप सुविधा उपलब्ध है।
विज्ञापन
85 वर्ष से अधिक आयु के बुजुर्ग मतदाताओं की संख्या
विधानसभा संख्या
महोली 2499
सीतापुर 2390
हरगांव 1934
लहरपुर 1747
बिसवां 2124
सेवता 2450
महमूदाबाद 2162
सिधौली 2195
मिश्रिख 2186