फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sitapur News ›   3300 patients got treatment for fever, cough and stomach pain

Sitapur News: 3300 मरीजों ने बुखार, खांसी व पेट दर्द का कराया इलाज

Mon, 29 Dec 2025 12:05 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सीतापुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सीतापुर Updated Mon, 29 Dec 2025 12:05 AM IST
विज्ञापन
3300 patients got treatment for fever, cough and stomach pain
ठंड में ऊनी कपड़े पहनकर जातीं महिलाएं।
केस 1
विज्ञापन

21 मरीजों को बांटी गईं दवाएं
प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र सकरन में जन आरोग्य मेले में फार्मासिस्ट सिद्दीकी ने 21 मरीजों को दवाइयां दी। इसमें सांस रोग का एक, चर्म रोग के पांच, लिवर रोग का एक, पेट रोग का एक, जाड़ा बुखार के 12 व मधुमेह के एक मरीजों को देखकर उन्हें दवा दी गईं। स्वास्थ्य मेले में एलटी अशोक कुमार व स्टॉप नर्स शशिकांती मौजूद रहीं।

केस 2
चिकित्सक पहुंचे तो मरीजों की रही भीड़
प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र सेवता में डॉ. विजय कुमार ने 66 मरीजों के स्वास्थ्य का चेकअप कर दवा दी। उन्होंने बताया कि अधिकतर मरीज वायरल फीवर, खांसी व जुकाम से पीड़ित थे। स्थानीय लोगों ने बताया कि रविवार को पहली बार चिकित्सक की मौजूदगी देखने को मिली। जबकि अन्य दिनों में फार्मासिस्ट ही मरीजों को दवाएं देते हैं। मेले के दौरान लैब असिस्टेंट नितिन वाजपेयी ने बलगम के दो, मधुमेह के सात व हीमोग्लोबिन की आठ जांच की। हालांकि मेले का समय शाम चार बजे तक निर्धारित होने के बावजूद लैब असिस्टेंट समय से पहले ही केंद्र से चले गए।
विज्ञापन




सीतापुर। भीषण ठंड में भी मरीजों की संख्या कम नहीं हो रही है। मुख्यमंत्री जन आरोग्य मेले में करीब 3300 मरीजों ने इलाज करवाया। मेले में अधिकतर मरीज वायरल फीवर, जुकाम, खांसी व पेट दर्द के पहुंचे थे। चिकित्सक ने प्राथमिक इलाज के बाद सीएचसी व जिला अस्पताल से जांच करवाने की सलाह दी। 66 प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों पर मेले का आयोजन हुआ। सुबह 10 बजे से मरीज पहुंचना शुरू हो गए थे। शाम चार बजे तक मरीजों की भीड़ लगी रही।
विज्ञापन
विज्ञापन

मेले में मरीजों की हीमोग्लोबिन, किट से मलेरिया व शुगर की जांच की गई। लिवर, टाइफाइड, टीबी की जांच के लिए उन्हें सीएचसी रेफर किया गया। सीएमओ डॉ. सुरेश कुमार ने बताया कि मरीजों की संख्या अधिक रही। मेले में आए सभी मरीजों का बेहतर तरीके से इलाज दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed