फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sitapur News ›   33 black spots should not become fatal in fog

Sitapur News: कोहरे में कही जानलेवा न बन जाए 33 ब्लैक स्पॉट

Fri, 10 Jan 2025 12:00 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सीतापुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सीतापुर Updated Fri, 10 Jan 2025 12:00 AM IST
विज्ञापन
33 black spots should not become fatal in fog
सीतापुर। जिम्मेदारों की लापरवाही से घने कोहरे में हाईवे से लेकर प्रमुख मार्गों पर चिह्नित 33 ब्लैक स्पॉट कभी भी जानलेवा हादसों का कारण बन सकते हैं। इनमें से 11 ब्लैक स्पॉट नेशनल हाईवे संख्या-30 पर चिन्हित हैं। इन ब्लैक स्पॉट पर न तो कोई चेतावनी बोर्ड लगे हैं और न ही संकेतक। सड़क हादसों से बचाव के अन्य जरूरी इंतजाम भी नहीं दिखते हैं। ऐसे में कोहरे की वजह से दृश्यता काफी कम होने पर हादसों की आशंका कई गुना बढ़ जाती है।
विज्ञापन

जिले में हाईवे पर कस्बा कमलापुर ब्लैक स्पॉट में चिन्हित है। कमलापुर में नहर चौराहे के पास एनएचएआई ने सड़क पार करने के लिए कट बनाया है। इसके अलावा राजा कॉलेज के सामने भी अवैध कट बना हुआ है। कमलापुर कस्बे में लखनऊ की तरफ से प्रवेश करें या फिर सीतापुर की ओर से। किसी भी तरफ से कोई चेतावनी बोर्ड नहीं लगा है। कट के पास कोई संकेतक भी नहीं है। कमोबेश कुछ ऐसा ही नजारा हाईवे पर ब्लैक स्पॉट घोषित कुर्सिनपुरवा मोड़, सिंह ढ़ाबा, जलालपुर, नेरी और खगेसियामऊ का है।
विज्ञापन

चेतावनी बोर्ड और संकेतक न लगा होने से वाहन चालकों को पता नहीं चलता कि यह स्थान दुर्घटना बाहुल्य हैं। कोहरे में यह जोखिम कई गुना और बढ़ जाता है। जिले में साल 2024 में हुए 840 सड़क हादसों में 486 लोगों की जान गई थी जबकि 649 लोग गंभीर घायल हुए थे। इनमें से सबसे ज्यादा 92 हादसे नवंबर में धुंध व कोहरे का सीजन शुरू होने पर हुए थे। इसके बावजूद इन ब्लैक स्पॉट पर संकेतक व अन्य सुरक्षा इंतजाम कराना तो दूर चेतावनी बोर्ड तक नहीं लगाए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


नेशनल हाईवे पर चिन्हित ब्लैक स्पॉट
कमलापुर, सिंह ढ़ाबा, कुर्सिनपुरवा मोड़, जलालपुर, कुसैला, नेरी, उरदौली, कटीली, खगेसियामऊ, गड़िया हसनपुर, बाराभारी चौराहा।

राष्ट्रीय व अन्य मार्गों पर चिह्नित ब्लैक स्पॉट
शहर में पुलिस लाइन के पास, नैपालापुर चौराहा, कैंचीपुल, लवली पुलिया, कल्ली चौराहा, कोरौना, टेड़वा चिलौला, बीहट बीरम, बड़ेलिया, जल्लापुर, बाबाकुटी, खरौहा, कनकारी, थानगांव, नबीनगर, मतुआ चौराहा, रेउसा कस्बा, धोंधी, अकबरपुर, कस्बा मिश्रिख, हुमांयुपुर, बाराभारी चौराहा।


सेक्शन के पांच ब्लैक स्पॉट पर सुरक्षा इंतजाम पूरे
सीतापुर जिले की सीमा में शहर के वैदेही वाटिका से अटरिया तक हाईवे पर एनएचएआई के कार्यक्षेत्र में पांच ब्लैक स्पॉट हैं। सभी पर सुरक्षा के जरूरी इंतजाम किए गए हैं। सीतापुर से बरेली की ओर हाईवे हमारे सेक्शन में नहीं है। वह बरेली सेक्शन में है। अन्य सड़के लोक निर्माण विभाग के कार्यक्षेत्र में आती हैं।

प्रदीप शुक्ला, कॉरिडोर मैनेजर एनएच-30
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed