Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sitapur News ›   32 zonal and 373 sector magistrates deployed for the assembly elections

Sitapur News: विधानसभा चुनाव के लिए 32 जोनल और 373 सेक्टर मजिस्ट्रेट तैनात

Sat, 21 Nov 2026 12:49 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सीतापुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सीतापुर Updated Sat, 21 Nov 2026 12:49 AM IST
विज्ञापन
32 zonal and 373 sector magistrates deployed for the assembly elections
सीतापुर। विधानसभा चुनाव की तैयारियों को लेकर जिला प्रशासन ने कवायद तेज कर दी है। चुनाव को शांतिपूर्ण, निष्पक्ष और व्यवस्थित ढंग से संपन्न कराने के लिए डीएम, जिला निर्वाचन अधिकारी प्रथमेश कुमार ने 32 जोनल और 373 सेक्टर मजिस्ट्रेटों की तैनाती की है। इन अधिकारियों को अपने-अपने निर्धारित क्षेत्रों में चुनाव संबंधी व्यवस्थाओं की निगरानी की जिम्मेदारी दी गई है। इससे मतदान केंद्रों की स्थिति, संवेदनशील क्षेत्रों और अन्य चुनावी तैयारियों पर प्रशासन की सीधी नजर रहेगी।
विज्ञापन

जोनल और सेक्टर मजिस्ट्रेट अपने क्षेत्र के मतदान केंद्रों का निरीक्षण कर वहां उपलब्ध मूलभूत सुविधाओं की स्थिति देखेंगे। इनमें पेयजल, बिजली, शौचालय, रैंप और मतदान के लिए जरूरी अन्य व्यवस्थाएं शामिल हैं। निरीक्षण के दौरान मिलने वाली कमियों की जानकारी संबंधित अधिकारियों को दी जाएगी, ताकि चुनाव से पहले उन्हें दूर कराया जा सके।
विज्ञापन

इसके अलावा इन अधिकारियों को अपने क्षेत्रों के संवेदनशील और अतिसंवेदनशील मतदान केंद्रों की पहचान करने, क्षेत्र की भौगोलिक स्थिति समझने और मतदान के दौरान आने वाली संभावित समस्याओं का आकलन करने की जिम्मेदारी भी दी गई है। इससे चुनाव के समय सुरक्षा और प्रशासनिक इंतजाम करने में आसानी होगी। प्रशासन की इस पहल का उद्देश्य चुनाव से पहले ही सभी जरूरी तैयारियां पूरी करना है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed