{"_id":"5c4f4aa5bdec224ba94b677e","slug":"31548700325-sitapur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"हाईवे सहित शहर के मुख्य मार्गों पर हॉफा ट्रैफिक, घंटों जाम भी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हाईवे सहित शहर के मुख्य मार्गों पर हॉफा ट्रैफिक, घंटों जाम भी
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पुलिस भर्ती के चलते करीब तीन घंटे सड़कों पर ठप रहा यातायात
सीतापुर। आरक्षी पुलिस भर्ती परीक्षा के चलते सोमवार को राष्ट्रीय राजमार्ग समेत समूचा शहर जाम के झमेलेे में फंसा रहा। शहर के अंदर से लेकर बाहरी हाईवे तक हर तरफ भयंकर जाम ही जाम दिखा। यही नहीं वाहनों की लंबी-लंबी कतारें भी लगीं नजर आईं। यह जाम इस कदर लंबा था कि लोग इधर-उधर से बचकर निकलने का प्रयास करते मगर वह सफल नहीं हुए। करीब तीन घंटे तक शहर जाम से जूझता रहा।
ऐसे में सड़कों पर वाहन रेंगते नजर आए। इससे एक तो परीक्षार्थी अपने सेंटर पर देर से पहुंचे वहीं अन्य राहगीर भी इस जाम में फंसकर अपने गंतव्य तक देर से पहुंचने के कारण उनका काम बाधित हुआ, हालांकि चौराहों पर यातायात पुलिस ने काफी मशक्कत के बाद जाम खुलवाया। दोपहर दो बजे के बाद ही लोगों को जाम से राहत मिली। शाम को पेपर छूटने के बाद फिर से जाम की स्थिति उत्पन्न हो गई।
पुलिस विभाग की दो दिनी आरक्षी भर्ती परीक्षा के लिए सीतापुर शहर में 19 सेंटर बनाए गए थे। इस परीक्षा में सम्मिलित होने के लिए गैर जिलों से हजारों अभ्यर्थियों का रेला सीतापुर पहुंचा। पहले दिन तो इनकी भीड़ कम दिखी। पर सोमवार को अभ्यर्थियों का हुजूम देखने लायक था। कोई अपने वाहन से पहुंचा तो किसी ने रोडवेज बस का सहारा लिया।
विज्ञापन
अधिकतर परीक्षा केंद्र शहर व खैराबाद इलाके में बनाए गए थे। वहीं रस्यौरा में बनाए गए केंद्र पर जब विद्यार्थियों ने एक साथ पहुंचने का प्रयास किया तो सीतापुर से शाहजहांपुर हाईवे पर जाम लग गया। कुछ देर वाहन जाम में फंसे रहे। इसके बाद वाहनों की लंबी-लंबी कतारें लगनी शुरु हो गईं।
इनके चक्कर में सफर करने वाले अन्य मुसाफिर भी इसमें फंस गए। बाइक वालों ने इधर-उधर से निकलने का प्रयास किया, लेकिन वह भी सफल नहीं हो सके। कुछ इसी तरह शहर के बहुगुणा चौराहा, रोडवेज बस स्टॉप, लालबाग चौराहा, जीआईसी चौराहा, नवीन चौक, चुंगी चौकी आदि जगहों पर भी लंबा जाम लगा रहा।
पुलिस ने पहले एक तरफ के वाहन को रुकवाकर दूसरे तरफ के वाहनों को निकलवाया। यह प्रक्रिया करीब तीन घंटे तक चलती रही। दोपहर दो बजे के बाद ही जाम खुल सका। उसके बाद राहगीर मार्ग से गुजरे। शाम के समय पेपर छूटने पर फिर से जाम की स्थिति बन गई।
रोडवेज बस अड्डे पर रही मारामारी
उन्नाव, हरदोई सहित अन्य जनपदों के परीक्षार्थी सीतापुर में एग्जाम देने आए थे। इसकी वजह से रोडवेज बसों में मारामारी रही। सुबह आने वाले बसें पूरी तरह से खचाखच भरी हुई थीं। जब यहां से बस छूटी तो बैठने को लेकर दिक्कतें उत्पन्न हो गई।
हाल ये रहा बस में पैर रखने तक की जगह नहीं बची थी। परीक्षार्थियों ने खड़े होकर सफर तय किया। इसकी वजह से रोडवेज बस अड्डे पर बसों की संख्या कम पड़ गई। वहीं लखनऊ से आने वाले ट्रेनें भी भरी हुई थीं।
ऑटो रिक्शा व ठेलों-खुमचों पर रही भीड़
शहर में हजारों की संख्या में परीक्षार्थी एक साथ पहुंचे तो पूरे शहर का माहौल ही बदल गया। जिस जगह का किराया दस रुपये था, ऑटोरिक्शा वालों ने वहां का दोगुना किराया वसूला। वहीं तमाम ऑटो भी ठसाठस भरे हुए नजर आए।
उनमें क्षमता से लगभग दोगुनी सवारियां सवार थीं। इसी प्रकार पूड़ी, सब्जी व अन्य खाद्य पदार्थों के तमाम ठेलों-खुमचों पर परीक्षार्थी झुंड में चाय नाश्ता करते हुए दिखाई दिए। इन ठेले वालों ने भी कुछ ही देर में अपना सामान बेच दिया।
परीक्षा के कारण हुई थी समस्या
परीक्षा के चलते शहर में जाम की समस्या उत्पन्न हो गई थी। पुलिस ने काफी मशक्कत करके जाम को खुलवा दिया था।
-योगेंद्र सिंह, सीओ यातायात पुलिस