फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sitapur News ›   315 school vehicles running without fitness

बिना फिटनेस दौड़ रहे 315 स्कूल वाहन

Sun, 24 Apr 2022 12:15 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Sun, 24 Apr 2022 12:15 AM IST
विज्ञापन
315 school vehicles running without fitness
वाहन पर चढ़ी काली फिल्म उतारते एआरटीओ व टीआई। -संवाद - फोटो : SITAPUR
सीतापुर। बिना फिटनेस के 315 स्कूली वाहन नौनिहालों को लेकर फर्राटा भर रहे हैं। ऐसे में बच्चों की सुरक्षा की अनदेखी की जा रही है। फीस के नाम पर मोटी रकम वसूलने वाले स्कूल प्रबंधक वाहनों का फिटनेस कराने को लेकर संजीदा नहीं है। दो बार पूर्व में जारी की गई चेतावनी के बाद भी कोई असर स्कूल प्रबंधकों पर नहीं दिखा। अब गाजियाबाद में हुए हादसे के बाद परिवहन विभाग एक्शन में दिख रहा है।
विज्ञापन

एआरटीओ प्रशासन ने स्कूल प्रबंधकों को अल्टीमेटम जारी किया है। फिटनेस नहीं कराने की दशा में विद्यालयों की मान्यता रद्द हो सकती है। गाजियाबाद के मोदीनगर में एक स्कूल बस से बाहर झांकते समय छात्र की दर्दनाक मौत हो गई थी। इस घटना को शासन ने गंभीरता से लिया है। इसी को लेकर शनिवार को एआरटीओ प्रशासन माला बाजपेयी ने स्कूल बसों को लेकर कड़े निर्देश जारी किए हैं। स्कूल वाहनों के लापरवाह प्रबंधकों पर परिवहन विभाग कार्रवाई करने के मूड में आ गया है।
विज्ञापन

एआरटीओ प्रशासन माला बाजपेयी ने बताया कि जिले में 602 वाहन विद्यालय वाहन के तौर में रजिस्टर्ड हैं, जिसमें से करीब 315 ऐसे स्कूल वाहन हैं, जिनकी फिटनेस समाप्त हो चुकी है। बिना फिटनेस यह वाहन फर्राटा भर रहे हैं। फिटनेस कराने को लेकर पूर्व में भी दो बार नोटिस जारी की जा चुकी हैं, लेकिन इसके बावजूद स्कूल प्रबंधकों ने वाहनों की फिटनेस नहीं कराई।
विज्ञापन
विज्ञापन

प्रवर्तन अधिकारियों को कार्रवाई के निर्देश जारी किए गए हैं कि सभी विद्यालय के प्रबंधकों, प्रधानाचार्यों से संपर्क कर वाहनों की जांच की जाए। एआरटीओ प्रशासन ने बताया कि विद्यालय प्रबंधकों के पास यह अंतिम मौका है। अब किसी भी तरह की रियायत नहीं मिलने वाली है। फिटनेस न कराने वाले वाहनों के विद्यालयों की सूची मान्यता निरस्त करने के लिए डीएम को भेज दी जाएगी।

कबाड़ हो चुके वाहनों का निरस्त कराए पंजीयन
कबाड़ हो चुके स्कूली वाहनों का अब भी एआरटीओ दफ्तर में पंजीयन है। इसको लेकर एआरटीओ प्रशासन माला बाजपेयी ने बताया कि 12 साल की अवधि तक ही वाहन को स्कूली वाहन के रूप में इस्तेमाल किया जा सकता है। अवधि पूरी कर चुके वाहन या फिर कबाड़ हो चुके स्कूली वाहनों का पंजीयन निरस्त करा लें।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed