Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sitapur News ›   31 farmers leader banned in Mahmudabad, notice issued to 300

महमूदाबाद में 31 किसान नेता पाबंद, 300 को जारी हुआ नोटिस

Fri, 22 Jan 2021 11:51 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Fri, 22 Jan 2021 11:51 PM IST
विज्ञापन
31 farmers leader banned in Mahmudabad, notice issued to 300
सीतापुर। कृषि कानून के खिलाफ चल रहे किसान आंदोलन में सीतापुर से जाने वालों को रोकने के लिए पुलिस पूरी शिद्दत से जुटी है। इसके लिए किसान नेताओं पर पुलिस विशेष तौर पर नजर रखे हुए है। पुलिस ने किसान नेताओं व किसान आंदोलन के पक्ष के सक्रिय अन्य संगठनों के जिम्मेदार लोगों की बाकायदा फेहरिस्त तैयार कर ली है। इसी फेहरिस्त के आधार पर पुलिस ने आंदोलन के पक्ष में सक्रिय लोगों को काबू करने के लिए कई स्तर पर काम कर रही है।
विज्ञापन

सूत्रों के मुताबिक कई सक्रिय नेताओं को पुलिस ने पहले ही पाबंद कर दिया है। कुछ नेताओं पर सीधे तौर पर पुलिस नजर बनाए हुए हैं। पुलिस की फेहरिस्त में आए किसान नेताओं को नजरबंद करने की भी योजना है। साथ ही कुछ किसान नेता व उनके समर्थकों से पुलिस शपथ पत्र भी भरवा रही है ताकि 23 व 26 जनवरी को संयुक्त किसान मोर्चा के आह्वान पर होने वाले प्रदर्शन में ये लोग शामिल न हो सकें।
विज्ञापन

इतना ही नहीं पुलिस ट्रैक्टर रैली रोकने के लिए ग्रामीण क्षेत्रों के किसानों से भी सीधे तौर पर संपर्क में है। किसानों व उनके नेताओं से पुलिस बराबर संवाद भी स्थापित कर रही है। कुछ को समझाकर तो कुछ को कार्रवाई का डर दिखाकर शांत कराया जा रहा है। हालांकि पुलिस अधिकारी यह भी कह रहे हैं कि आगामी पंचायत चुनाव के दृष्टिगत प्रभावशाली लोगों पर नजर रखी जा रही है। इसमें किसान आंदोलन का मुद्दा भी शामिल किया गया है। गड़बड़ी करने वालों को पाबंद किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसके साथ ही आपराधिक छवि के लोगों पर भी शिकंजा कसा जा रहा है। जिले में धारा 144 लागू होने के कारण पुलिस किसी भी प्रकार की रैली, जुलूस को बिना इजाजत नहीं निकलने देगी। महमूदाबाद संवाद के अनुुसार कोतवाली पुलिस ने किसान आंदोलन को देखते हुए 31 किसान नेताओं को पाबंद किया है जबकि तीन सौ लोगों को नोटिस भेजा है।
23 जनवरी को लखनऊ व 26 जनवरी को दिल्ली में संयुक्त किसान मोर्चों द्वारा रैली निकालने के ऐलान को लेकर पुलिस पूरी तरह अलर्ट है। एएसपी एनपी सिंह ने बताया कि पुलिस को पूरी तरह अलर्ट कर दिया गया है। पुलिस कर्मियों की ड्यूटी लगा दी गई है। खास तौर पर जिले की सीमाओं पर नाकेबंदी कर सघन चेकिंग की जाएगी। उनका कहना है कि जिले से होकर दिल्ली व लखनऊ के लिए लोग किसान आंदोलन में शामिल होने के लिए जा सकते हैं। इसकी वजह से सभी पुलिस थानों खास तौर से बार्डर वाले थानों को अलर्ट कर दिया गया है।

एएसपी एनपी सिंह ने बताया कि कुछ किसान व उनके नेताओं ने 26 जनवरी पर तिरंगा रैली निकालने का ऐलान किया है लेकिन उन लोगों ने न ही कोई अनुमति ली है और न ही उन लोगों ने कोई जगह व स्थान तय किया है, उन्हें कार्यक्रम कहां करना है। जिले में धारा 144 लागू है, ऐसे में कोई भी कार्यक्रम बिना इजाजत नहीं होने दिया जाएगा। रैली निकालने के लिए भी लोगों को डीएम से अनुमति लेनी होगी। अनुमति के बिना कोई रैली नहीं निकलने दी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed