{"_id":"621532873b0046049c6bf8ce","slug":"31-40-lakh-voters-will-choose-their-leader-today-sitapur-news-lko6190000172","type":"story","status":"publish","title_hn":"31.40 लाख वोटर आज चुनेंगे अपना नेता","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
31.40 लाख वोटर आज चुनेंगे अपना नेता
विज्ञापन
आरएमपी इंटर कॉलेज मैदान पर मतदान सामग्री का मिलान करते मतदान कार्मिक। - संवाद
- फोटो : SITAPUR
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सीतापुर। जिस घड़ी का लंबे समय से इंतजार था आखिरकार वह आ ही गई। 23 फरवरी को सुबह सात बजे से 3870 बूथों पर मतदान होगा। इसके लिए पूरी तैयारियों के साथ आरएमपी इंटर कॉलेज के मैदान से मंगलवार को पोलिंग पार्टियों को रवाना किया गया। संबंधित सेक्टर मजिस्ट्रेट के साथ सभी पोलिंग पार्टियों को वाहनों से भेजा गया। पुलिस बल भी साथ में मौजूद रहा। सभी पार्टियां देर शाम तक बूथों पर पहुंच गईं।
जिले के 31 लाख 40 हजार 719 मतदाता बुधवार को अपने पसंदीदा प्रत्याशी को मतदान करेंगे। इसके लिए पुलिस-प्रशासन की ओर से सभी व्यवस्थाएं मुकम्मल कर ली गई हैं। जिले की नौ विधानसभा क्षेत्रों के 2403 मतदान केंद्रों पर बनाए गए 3870 बूथों पर सकुशल शांतिपूर्ण मतदान कराने के लिए मंगलवार को पोलिंग पार्टियां रवाना की गईं। इसके लिए आरएमपी इंटर कॉलेज मैदान पर सुबह सात बजे से ही कार्मिकों का आना शुरू हो गया। मतदान कार्मिकों ने आरएमपी इंटर कॉलेज के प्रवेश द्वार के दाहिनी तरफ स्थित मैदान में विधानसभावार पंडाल से ड्यूटी आदेश प्राप्त किए।
कार्मिकों ने ड्यूटी आदेश लेकर रवानगी स्थल पर बने पंडाल से ईवीएम और अन्य मतदान संबंधी सामग्री प्राप्त की। समस्त प्राप्त सामग्री का मिलान करने के बाद अपनी पार्टी के साथ निर्धारित वाहन पर पहुंचकर अपने सेक्टर मजिस्ट्रेट को सूचित किया। तमाम कार्मिक अनुपस्थित भी रहे। सेक्टर मजिस्ट्रेट द्वारा अनुपस्थित कार्मिक के स्थान पर निर्धारित प्रारूप के माध्यम से आरक्षित पंडाल प्रभारी से कार्मिक की मांग करते हुए कार्मिक को प्राप्त कर पार्टी के कार्मिकों की कमी पूरी की।
विज्ञापन
पोलिंग पार्टियों को ग्रास फार्म में खड़े वाहनों पर बैठाया गया। इसके बाद पार्टियों को निर्धारित रूट से बूथ तक ले जाया गया। पूरे दिन डीएम विशाल भारद्वाज, एसपी आरपी सिंह तैयारियों का जायजा लेते रहे। सुबह सात बजे से मतदान की प्रक्रिया शुरू हो जाएगी। बूथों पर कतारें लगने लगेंगी। मतदान शात छह बजे तक चलेगा।
339 संवेदनशील बूथों पर भेजे गए माइक्रो आब्जर्वर
क्रिटिकल बूथों पर शांतिपूर्ण मतदान कराने के लिए प्रशासन और पुलिस द्वारा संयुक्त रूप इनका चिंहकन किया गया था। इन 339 केंद्रों पर स्वतंत्र और निष्पक्ष ढंग से मतदान कराने के लिए माइक्रो आब्जर्वर की तैनाती की गई है। रवानगी स्थल से संबंधित बूथों पर माइक्रो आब्जर्वर पोलिंग पार्टी के साथ भेजे गए। इन बूथों की वीडियोग्राफी भी कराई जाएगी। इसके लिए संबंधित पंडाल से वीडियोग्राफी टीम भेजी गई।
दृष्टि बाधित मतदाताओं के लिए ब्रेल लिपि
जिले की नौ विधानसभा क्षेत्रों में 2699 दृष्टि बाधित मतदाता हैं। विधानसभा क्षेत्र महोली में 395 दृष्टि बाधित मतदाता हैं। इसी प्रकार सदर विधानसभा क्षेत्र में 242, हरगांव में 244, लहरपुर में 256, बिसवां में 324, सेवता में 339, महमूदाबाद में 248, सिधौली में 361 और विधानसभा क्षेत्र मिश्रिख में 290 दृष्टि बाधित मतदाता हैं। दृष्टि बाधित मतदाताओं को मतदान करने में दिक्कत न होने पाए, इसके लिए सभी बूथों पर ब्रेल लिपि बैलेट शीट उपलब्ध कराई गई है।
जिससे वह आसानी से अपने चहेते प्रत्याशी को आशीर्वाद दे सकें। सभी बूथों के पीठासीन अफसर को ब्रेल लिपि दी गई है। कुल बूथों के सापेक्ष 10 फीसदी ब्रेल लिपि सेक्टर मजिस्ट्रेट के पास उपलब्ध रहेगी। यदि किसी बूथ पर ब्रेल लिपि काम नहीं करती है, तो बदला जाएगा।