{"_id":"633f188f96de6215fb0e9760","slug":"300-villages-lost-their-electricity-due-to-rain-sitapur-news-lko651667029","type":"story","status":"publish","title_hn":"बारिश से 300 गांवों की बिजली गुल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बारिश से 300 गांवों की बिजली गुल
विज्ञापन
सीतापुर। जिले में हुई बारिश से करीब 300 गांवों की बिजली गुल रही। अधीक्षण अभियंता नंदलाल ने बताया कि बारिश के कारण कई जगहों पर तार टूट गए हैं तो कई जगहों पर पोल टूटने की शिकायत मिली है। मरम्मत का काम चल रहा है।
शहर में भवानीपुर फीडर व पुराना सीतापुर फीडर की बिजली आपूर्ति लड़खड़ा गई। करीब चार घंटे शहर में बिजली गुल रही। रामपुर मथुरा संवाद के अनुसार बांसुरा उपकेंद्र से जुड़े करीब 200 गांवों में बिजली गुल हो गई। इससे इटिया, पारा, भगौतीपुर, रामपुर मथुरा, जयरामपुर, अटौरा आदि गांवों में बिजली न आने से लोगों के सामने समस्याएं आ रही हैं।
सेवता इलाके के बंभनावा रेउसा स्थित पावर हाउस से जुड़े करीब 100 गांवों में बिजली गुल है। खरोहा, सेवता, भिठौली, खुरवलिया, सुपौली, पुरैनी, गुड़रुवा, देवरिया, चन्द्रसेनी, बटोहा, बरी, सिकोहा, पिपरा आदि सहित आदि गांवों में बिजली नहीं आ रही है।
विज्ञापन
अवर अभियंता ने बताया कि बारिश की वजह से कई जगहों पर लाइन में फॉल्ट आ गई है। बेहटा संवाद के अनुसार तंबौर पावर हाउस से जुड़े बेहटा पकौड़ी, मोहम्मदपुर, उसिया, सिकरोहर कलां, सिकरोहर खुर्द, संहिजर कला, संहिर खुर्द, नरना पकौड़ी, बेली कुरतहिर्या, सेमरिया, सिकरी बेहटा, सुमली, गुड पुरवा, मुड़िला आदि गांवों की बिजली आपूर्ति बाधित चल रही है। इससे लोगों में आक्रोश व्याप्त है।