फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sitapur News ›   28 million voters will choose their favorite government

28 लाख वोटर चुनेंगे अपनी मनपसंद सरकार

Tue, 22 Sep 2015 11:21 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/सीतापुर
अमर उजाला ब्यूरो/सीतापुर Updated Tue, 22 Sep 2015 11:21 PM IST
विज्ञापन

जिला निर्वाचन अधिकारी इंद्रवीर सिंह यादव ने मंगलवार को पंचायत चुनाव की अधिसूचना जारी कर दी। जबकि संबंधित ब्लॉकों में निर्वाचन अफसर बुधवार को अधिसूचना जारी करेंगे।

विज्ञापन


अधिसूचना जारी होते ही सरकारी मशीनरी चुनावी कार्यों में जुट गई है। साथ ही नामांकन से लेकर मतगणना कार्यों के आरओ एवं एआरओ फाइनल किए जा रहे हैं।  

सीतापुर जिले में 19 विकास खंडों में चरणवार चुनाव कराए जाएंगे। आयोग से तय कार्यक्रम के तहत पहले, दूसरे, तीसरे, चौथे चरण को लेकर डीएम अफसरों के साथ बैठक कर रणनीति बनाने में जुटे हैं। यही नहीं कलेक्ट्रेट सहित निर्वाचन कार्यालय में रौनक आ गई है।
विज्ञापन


विभिन्न पदों के संभावित दावेदार चुनावी जानकारी लेते नजर आए। आयोग के मुताबिक सीतापुर जनपद में चारों चरणों में 1764 मतदान केंद्रों व 4295 मतदान स्थल बनाए गए हैं। यहां के 27 लाख 97 हजार 672 मतदाता चुनावी महापर्व में भागीदारी करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन


पंचायत चुनाव के जिला पंचायत और क्षेत्र पंचायत सदस्य पदों के चुनाव के लिए प्रशासन ने आरओ एवं एआरओ नियुक्त कर दिए हैं। विभागीय जानकारों के मुताबिक जिला पंचायत सदस्य पदों के चुनाव के लिए एक आरओ की नियुक्त की गई।

जबकि उनके सहयोगी के तौर पर दो एआरओ लगाए गए हैं। इसी प्रकार क्षेत्र पंचायत सदस्य पदों के लिए 19 आरओ व 219 एआरओ की नियुक्त की गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed