फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sitapur News ›   27 days passed, sowing was not done at 129 wheat purchasing centers

Sitapur News: 27 दिन बीते, 129 गेहूं क्रय केंद्रों पर नहीं हुई बोहनी

Thu, 27 Apr 2023 11:58 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सीतापुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सीतापुर Updated Thu, 27 Apr 2023 11:58 PM IST
विज्ञापन
27 days passed, sowing was not done at 129 wheat purchasing centers
सीतापुर। गेहूं की सरकारी खरीद शुरू होने के 27 दिन बाद भी जनपद में 129 क्रय केंद्रों पर गेहूं के एक दाने की भी खरीद नहीं हो पाई है। दरअसल खुले बाजार के चढ़े भाव ने सरकारी खरीद के आंकड़ों को गिरा रखा है। खुले बाजार में बृहस्पतिवार को गेहूं का भाव 2170 रुपये प्रति क्विंटल रहा, जबकि सरकारी क्रय केंद्रों पर 2125 रुपये प्रति क्विंटल के हिसाब से खरीद होती है।
विज्ञापन


बीती एक अप्रैल को गेहूं की सरकारी खरीद शुरू हो चुकी है। किसानों का गेहूं खरीदने के लिए जिला प्रशासन ने अलग-अलग एजेंसियों के 173 क्रय केंद्र बनाए हैं। इन केंद्रों पर प्रभारियों की तैनाती भी है, लेकिन किसानों का रुख सरकारी क्रय केंद्रों की तरफ हो ही नहीं रहा। जनपद में अब तक 6430 क्विंटल गेहूं की खरीद सरकारी क्रय केंद्रों पर हुई है। यह खरीद 173 के सापेक्ष महज 44 केंद्रों पर हुई है। मतलब यह कि 129 क्रय केंद्रों पर खरीद का खाता भी नहीं खुल पाया है।
विज्ञापन

खुले बाजार में गेहूं का भाव अधिक होने के कारण किसान आढ़तों का रुख कर रहे हैं। आढ़तों पर उपज बेचने पर किसानों को नगद रुपये मिल जाते हैं और इनसे वह अगली फसल की तैयारी के साथ ही रोजमर्रा के खर्चे भी कर लेते हैं। बृहस्पतिवार के भाव पर नजर डालें, तो पता चलता है कि सरकारी भाव से 45 रुपये प्रति क्विंटल अधिक खुले बाजार में मिल रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


मंडी में आ चुका 84 हजार क्विंटल गेहूं
सरकारी क्रय केंद्रों पर भले ही अब तक 6430 क्विंटल गेहूं पहुंचा हो, लेकिन आढ़तों पर इससे कहीं अधिक गेहूं पहुंच चुका है। विभाग के आंकड़े बताते हैं कि अब तक जिले की गल्ला मंडियों में 84115 क्विंटल गेहूं की खरीद हो चुकी है। इसमें से महज 6430 क्विंटल गेहूं ही सरकारी क्रय केंद्रों पर पहुंचा है। गतवर्षों की अपेक्षा गेहूं के बाजार पहुंचने की रफ्तार धीमी है। पिछले वर्ष 25 अप्रैल तक मंडी में एक लाख 34 हजार 976 क्विंटल गेहूं और उससे भी पिछले वर्ष में 3 लाख 65 हजार क्विंटल गेहूं मंडी पहुंंच चुका था।


100 क्विंटल से ज्यादा गेहूं हो तो किसान के दरवाजे आएगा क्रय केंद्र
सरकारी खरीद को रफ्तार देने की कोशिश विपणन विभाग कर रहा है। अब मोबाइल क्रय केंद्रों का संचालन शुरू किया गया है। अगर किसी किसान के पास सौ क्विंटल से ज्यादा गेहूं है तो एक कॉल पर किसान के दरवाजे पर सरकारी क्रय केंद्र पहुंचेगा। इसके लिए तहसीलवार अधिकारियों की ड्यूटी भी लगाई गई है।

इन्हें करें फोन तो घर बैठे मिलेगी सुविधा
तहसील नाम मोबाइल नंबर
सदर मनोज कुमार 9450622108
सदर दीपक श्रीवास्तव 8176949698
लहरपुर रामस्वरूप 9161943643
बिसवां प्रमोद कुमार 9454085093
महमूदाबाद कमल सिंह 8495493009
सिधौली वैभव मिश्र 7905864214
मिश्रिख डीपी वर्मा 7007010172
महोली संतोष कुमार 9598639516

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed