फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sitapur News ›   2510 Corona warriors vaccinated

2510 कोरोना योद्धाओं को लगा टीका

Thu, 04 Feb 2021 11:44 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Thu, 04 Feb 2021 11:44 PM IST
विज्ञापन
2510 Corona warriors vaccinated
सीतापुर। कोरोना टीकाकरण के दो दिवसीय अभियान के तहत गुरुवार को 23 केंद्रों पर टीकाकरण हुआ। इस दौरान 3484 कोरोना योद्धाओं को टीकाकरण का संदेश भेजा गया था। इनमें से 2510 ने अपने केंद्र पर पहुंचकर टीका लगवाया। अब इनको अगले राउंड में 28 दिन बाद वैक्सीन की दूसरी डोज दी जाएगी। सभी केंद्रों का स्वास्थ्य विभाग के अफसरों ने निरीक्षण करके टीकाकरण की हकीकत देखी। पूरे जिले में शांतिपूर्ण ढंग से टीकाकरण संपन्न हो गया।
विज्ञापन

16 जनवरी से जिले में कोरोना टीकाकरण की शुरुआत हुई थी। उसके बाद कई चरणों में टीकाकरण अभियान चलाया जा चुका है। अब दो दिन का अभियान शुरू किया गया है। गुरुवार को जिले के 23 स्वास्थ्य केंद्रों पर टीकाकरण शुरू हुआ। इन जगहों पर सुबह 9.30 बजे से कोरोना योद्धा पहुंचना शुरू हो गए थे। इनको दो दिन पहले ही टीकाकरण कराने का उनके मोबाइल पर मेसेज भेज दिया गया था। यह लोग सुबह अपनी आईडी कार्ड के साथ स्वास्थ्य केंद्र पर पहुंचे।
विज्ञापन

गेट पर खड़े स्वास्थ्यकर्मी ने उनके लिस्ट से नाम मिलान किया। उसके बाद अंदर जाने की अनुमति दी। वेटिंग रूम में बैठने के बाद सीधे टीकाकरण कक्ष से काल आने पर अंदर चले गए जहां पर टीका लगवाया। आधा घंटे तक आब्जर्वेशन रूम में बैठने के बाद सकुशल घर को चले गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस दौरान चिकित्सकों की एक टीम वैक्सीन के प्रतिकूल असर को देखने के लिए बराबर नजर बनाए रखी। लेकिन किसी भी योद्धा में कोई साइट इफेक्ट नहीं हुआ। गुरुवार को जिले में 2510 कोरोना योद्धाओं ने टीकाकरण कराया जबकि 974 अनुपस्थित रहे। अनुपस्थित योद्धाओं को टीकाकरण कराने के लिए अब अलग से तिथियां दी जाएंगी।
जिला अस्पताल 167, जिला महिला अस्पताल 92, पीएचसी इस्माइलपुर 102, सीएचसी एलिया 92, बिसवां 168, गोंदलामऊ 114, हरगांव 59, कसमंडा 214, खैराबाद 80, लहरपुर 89, मछरेहटा 132, महमूदाबाद 150, महोली 50, मिश्रिख 79, पहला 85, परसेंडी 110, पिसावां 87, रामपुर मथुरा 120, रेउसा 109, सांडा 106, सिधौली 52, हिंद अस्पताल अटरिया 137 व तंबौर में 116 कोरोना योद्धाओं ने टीकाकरण कराया।
कोरोना का संक्रमण जिले में थम गया है। गुरुवार को जिले में एक भी पॉजिटिव केस नहीं आया है। अपर मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ. पीके सिंह ने बताया कि इस समय कोविड अस्पताल में एक भी मरीज भर्ती नहीं है। केवल 16 मरीज होम क्वारंटीन हैं। जिले में महज 14 एक्टिव केस बचे हैं। वहीं जिला अस्पताल से एल-टू हॉस्पिटल सीएचसी खैराबाद में शिफ्ट कर दिया गया है।

एसीएमओ डॉ. पीके सिंह ने बताया कि पूरे जिले में शांतिपूर्ण ढंग से कोरोना टीकाकरण संपन्न हो गया है। कहीं पर भी कोई दिक्कत नहीं आई है। शुक्रवार को फिर से इन्हीं केंद्रों पर टीकाकरण होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed