{"_id":"572103444f1c1b4b30a9150a","slug":"23-thousand-will-the-pension","type":"story","status":"publish","title_hn":"23 हजार को और मिलेगी समाजवादी पेंशन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
23 हजार को और मिलेगी समाजवादी पेंशन
Updated Wed, 27 Apr 2016 11:51 PM IST
विज्ञापन
दस लाख रुपए दिला सकता है एक पुराना नोट
- फोटो : BBC
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शासन ने समाजवादी पेंशन योजना में वित्तीय वर्ष 2016-17 का जिले को लक्ष्य आवंटित कर दिया है। इस बार 23 हजार नए लाभार्थियों को समाजवादी पेंशन योजना का लाभ मिलेगा। योजना में ग्रामीण इलाके के लोगों को फायदा होगा।
विज्ञापन
यहां से 18 हजार 400 पात्र चयनित किए जाएंगे। इसी प्रकार शहरी इलाके से 4600 लाभार्थियों का चयन होगा। डीएम ने लक्ष्य के अनुरूप चयन करने के विभाग को निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन
शासन की महत्वाकांक्षी समाजवादी पेंशन योजना में प्रतिवर्ष लक्ष्य बढ़ता जा रहा है। चालू वित्तीय वर्ष में शासन ने जिले को 23 हजार का लक्ष्य दिया है। शहरी इलाके को 4600 का टारगेट दिया मिला है। इनमें 1472 एससी, 1150 अल्पसंख्यक व पिछड़ा वर्ग से 1978 लाभार्थी शामिल हैं।
विज्ञापन
इसी प्रकार ग्रामीण इलाके से 18,400 लोग चुने जाएंगे, इसमें एससी के 5888, अल्पसंख्यक के 4600 व पिछड़ा वर्ग से 7912 लाभार्थी शामिल हैं। बीडीओ व ईओ को प्रक्रिया शुरू करने के निर्देश दिए गए हैं।