फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sitapur News ›   मतदान का बहिष्कार, अफसरों के समझाने पर माने

मतदान का बहिष्कार, अफसरों के समझाने पर माने

Tue, 07 May 2019 12:03 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Tue, 07 May 2019 12:03 AM IST
विज्ञापन
मतदान का बहिष्कार, अफसरों के समझाने पर माने
महोली/ झरेखापुर (सीतापुर)। ग्रामीणों ने समस्याओं को लेकर सोमवार को मतदान का बहिष्कार कर दिया। अफसरों के काफी समझाने पर भी मतदाता मानने को तैयार न हुए।
विज्ञापन


बाद में मान-मनौव्वल कर मतदाताओं को वोट डालने के लिए राजी किया गया। फिर मतदान शुरू हो सका। सोमवार सुबह ब्लॉक परसेंडी के सिहानीपारा के मतदाताओं ने रेलवे विभाग द्वारा गांव के सामने का फाटक बंद करने से नाराज होकर मतदान बहिष्कार कर दिया।
विज्ञापन


वहीं, इस गांव के मजरा कंजा में रास्ता नहीं होने से मतदान करने से मतदाताओं ने मना कर दिया। डीएम, एसपी समेत कई अफसरों व प्रधान ओमकार यादव के मान-मनौव्वल पर लोग मतदान के लिए राजी हुए।
विज्ञापन
विज्ञापन


सिहानीपारा में सुबह 11:30 बजे जबकि कंजा में दोपहर एक बजे मतदान शुरू हो सका। दूसरी तरफ ब्लॉक महोली के कैमहरा के मतदाताओं ने रोड नहीं तो वोट नहीं का नारा बुलंद कर मतदान बहिष्कार कर दिया। अफसरों के समझाने पर सुबह 10 बजे से मतदान शुरू हुआ।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed