फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sitapur News ›   गुनगुनी धूप में भी ठिठुराती रही बर्फीली हवा

गुनगुनी धूप में भी ठिठुराती रही बर्फीली हवा

Sat, 06 Jan 2018 11:33 PM IST
Updated Sat, 06 Jan 2018 11:33 PM IST
विज्ञापन
गुनगुनी धूप में भी ठिठुराती रही बर्फीली हवा
पारे में उतार-चढ़ाव के साथ जारी रहेगा कड़ाके की ठंड का प्रकोप
विज्ञापन

सीतापुर। सुबह शीतलहर और पाले से बेहाल लोगों को शनिवार की दोपहर गुनगुनी धूप ने कुछ राहत प्रदान की। पारे में मामूली ही सही उछाल दर्ज किया गया। लेकिन गुनगुनी धूप और पारे में उछाल से गलन पर कोई असर नही पड़ा। बर्फीली हवा भी लोगों को ठिठुरने पर मजबूर करती रहीं।

सूरज ढलते ही गलन फिर तेवर दिखाने लगी। सर्दी के सितम से हर कोई कांप उठा। राहत पाने को लोग अलाव का सहारा लेते नजर आए। मौसम विशेषज्ञों ने पारे में उतार-चढ़ाव के साथ कड़ाके की ठंड का प्रकोप जारी रहने की संभावना व्यक्त की है।
विज्ञापन


शनिवार सुबह पिछले दिनों सरीखी बेहद ठंडी रही। शीतलहर और गलन से हर कोई ठिठुरता दिखा। ठंड से राहत पाने के लिए लोग अलाव के इर्दगिर्द सिमटे नजर आए। हालांकि दोपहर करीब बजे गुनगुनी धूप ने ठंड से बेहाल आम जनमानस को हल्की राहत प्रदान की।
विज्ञापन
विज्ञापन


धूप निकलने से शुक्रवार के मुकाबले अधिकतम तापमान में 2 डिग्री जबकि न्यूनतम तापमान में एक डिग्री उछाल दर्ज किया गया। लेकिन दिन में 6 किमी. प्रति घंटे की स्पीड से चलने वाली बर्फीली हवा ने गलन का असर कम नहीं होने दिया।

लिहाजा, धूप में भी लोग गर्म कपड़ों का बोझ शरीर पर लादे नजर आए। सूरज ढलते ही गलन और शीतलहर ने तेवर दिखाने शुरू कर दिए। हाड़कंपाऊ ठंड से हर किसी की कंपकंपी छूट गई। कामकाज निपटाकर लोग घर पहुंचने की जल्दी में दिखे।


शाम गहराने के साथ शहर की रौनक भी फीकी पड़ती चली गई। रात आठ बजे के बाद शहर की प्रमुख सड़कें सूनीं नजर आने लगीं। मौसम विशेषज्ञों के अनुसार, शनिवार को अधिकतम तापमान 19 डिग्री और न्यूनतम 7 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed