फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sitapur News ›   शहर का भ्रमण कर सर्वेक्षण टीम ने शहरियों से लिया फीडबैक

शहर का भ्रमण कर सर्वेक्षण टीम ने शहरियों से लिया फीडबैक

Sat, 06 Jan 2018 12:17 AM IST
Updated Sat, 06 Jan 2018 12:17 AM IST
विज्ञापन
शहर का भ्रमण कर सर्वेक्षण टीम ने शहरियों से लिया फीडबैक
आज फीडबैक का काम पूरा करने के अलावा दस्तावेजों का वेरीफिकेशन करेगी टीम
विज्ञापन

सीतापुर। स्वच्छता सर्वेक्षण करने आई टीम ने शहर की सफाई व्यवस्था के संबंध में 50 लोगों से सवाल-जवाब कर फीडबैक लिया। टीम को 200 शहरियों का फीडबैक निर्धारित छह सवालों पर लेना है। इससे पहले सर्वेक्षण टीम ने पालिका दफ्तर में दस्तावेज खंगालने का काम पूरा किया।

सर्वेक्षण के तीसरे व अंतिम दिन शनिवार को शहर में निकलकर टीम बाकी 150 लोगों से सवाल कर फीडबैक लेगी। इसके अलावा दस्तावेजों की पड़ताल का वेरीफिकेशन भी किया जाएगा। सर्वेक्षण रिपोर्ट टीम द्वारा ऑनलाइन प्रेषित की जा रही है।
विज्ञापन


शहर में स्वच्छता सर्वेक्षण करने आई दो सदस्यीय टीम में शामिल रंजीत सिंह और मृदुल प्रकाश दीक्षित शुक्रवार को पहले नगर पालिका दफ्तर पहुंचे। अफसरों ने पहले चरण का बाकी काम दस्तावेज खंगालकर पूरा किया। जिसके बाद टीम शहर में सफाई व्यवस्था का मुआयना करने तथा शहरियों का फीडबैक लेने निकली।
विज्ञापन
विज्ञापन


शहर के मोहल्ला सिविल लाइन, तामसेनगंज, कलेक्ट्रेट के आसपास, आंख अस्पताल रोड, सिटी स्टेशन के पास और प्रेम नगर इत्यादि का भ्रमण किया। सफाई इंतजाम का मुआयना करने के अलावा टीम के अफसर शहरियों का फीडबैक भी लेते रहे। सर्वेक्षण टीम को कुल 200 लोगों का फीडबैक लेना है।

शुक्रवार को टीम ने 50 शहरियों से फीडबैक लिया। पिछले साल के मुकाबले शहर की सफाई, सार्वजनिक स्थानों पर कूड़े के डिब्बों का प्रयोग, अलग-अलग स्थानों से कूड़ा-कचरा एकत्र किए जाने की व्यवस्था समेत छह सवालों पर लोगों से फीडबैक लिया गया।

बाकी 150 लोगों का फीडबैक सर्वेक्षण के तीसरे व अंतिम दिन शनिवार को लिया जाएगा। तीसरे दिन शहरियों का फीडबैक लेने पर टीम का ज्यादा जोर रहेगा। इसके अलावा दस्तावेजों की जांच का वेरीफिकेशन भी अंतिम दिन किया जाना है।

डीएम ने सर्वेक्षण टीम के साथ की बैठक
डीएम डा. सारिका मोहन ने शुक्रवार की शाम कैंप कार्यालय पर स्वच्छता सर्वेक्षण टीम व पालिका कर्मियों के साथ बैठक की। डीएम ने टीम से सर्वेक्षण में पालिका प्रशासन के सहयोग के बारे में पूछा। जिस पर टीम ने अपेक्षित सहयोग मिलने की बात कही। डीएम ने पालिका कर्मियों को सर्वेक्षण में टीम द्वारा अपेक्षित सभी दस्तावेज और सहयोग मुहैया कराने के निर्देश दिए हैं।


एडीएम ने पालिका परिसर पहुंच सर्वेक्षण का जाना हाल
एडीएम विनय पाठक ने शुक्रवार को दोपहर बाद पालिका परिसर पहुंचकर सर्वेक्षण का हाल जाना। सर्वेक्षण के लिए निर्धारित सभी बिंदुओ पर चर्चा के अलावा एडीएम ने पालिका कर्मियों को जरूरी निर्देश दिए। वहीं एसडीएम सदर व प्रभारी ईओ किंशुक श्रीवास्तव भी लगातार सर्वेक्षण पर निगाह बनाए हुए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed