फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sitapur News ›   21 lakh recovery orders from three ADOs

Sitapur News: तीन एडीओ से 21 लाख से अधिक वसूली के मामले में जवाब तलब

Fri, 13 Jan 2023 11:48 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Fri, 13 Jan 2023 11:48 PM IST
विज्ञापन
21 lakh recovery orders from three ADOs
सीतापुर। जिले मे तीन एडीओ पंचायत गैर जिले से तबादला होकर आए हैं। इनसे शाहजहांपुर में सचिव के पद पर तैनाती के दौरान 21 लाख से अधिक की धनराशि दुरुपयोग के मामले में ऑडिट आपत्ति के तहत वसूली के आदेश हुए हैं। इस संबंध में शाहजहांपुर के डीपीआरओ ने 28 दिसंबर को वसूली के आदेश दिए हैं।
विज्ञापन

महमूदाबाद ब्लॉक में एडीओ पंचायत के पद पर रामवीर तैनात हैं। यह इसके पूर्व शाहजहांपुर जिले के ब्लॉक कांट की ग्राम पंचायत पुरैना में नियुक्त थे। यहां के कार्यों का लेखा परीक्षा किए जाने पर इनसे चार लाख 62 हजार 316 रुपये दुरुपयोग करने पर वसूली की संस्तुति हुई है।
विज्ञापन

ओमेंद्र पाल मिश्रिख में एडीओ पंचायत के पद पर कार्यरत हैं।
यह भी शाहजहांपुर में सचिव के पद पर कार्यरत रहने के दौरान ग्राम पंचायत हुसैनपुर माधौपुर में ऑडिट में तीन लाख 59 हजार आठ सौ रुपये के दुरुपयोग के दोषी पाए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

हरगांव ब्लॉक में एडीओ पंचायत वीरेसेन हैं। शाहजहांपुर में सचिव पद पद तैनाती के दरम्यान दो ग्राम पंचायतों वरमौला अर्जुनपुर और सहजापुर में इनके खिलाफ ऑडिट में 13 लाख से अधिक की धनराशि का दुरुपयोग मिला है।

तीनों मामले में वसूली के निर्देश दिए गए हैं। इस संबंध में शाहजहांपुर के डीपीआरओ घनश्याम सागर ने 28 दिसंबर को वसूली के आदेश दिए हैं। सीतापुर डीपीआरओ मनोज कुमार ने बताया कि गुरुवार को शाहजहांपुर के डीपीआरओ का पत्र प्राप्त हुआ है। नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed