फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sitapur News ›   21 centers declared sensitive

नकलविहीन परीक्षा की तैयारी, 21 केंद्र संवेदनशील घोषित

Fri, 31 Jan 2020 12:18 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Fri, 31 Jan 2020 12:18 AM IST
विज्ञापन
21 centers declared sensitive
सीतापुर। यूपी बोर्ड परीक्षा को नकलविहीन कराने की तैयारी है। जिन केंद्रों पर गड़बड़ी की आशंका है, उन्हें अतिसंवेदनशील व संवेदनशील की श्रेणी में डाल दिया गया है। जिले में तीन अति संवेदनशील व 21 संवेदनशील परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं। इन केंद्रों पर राजकीय कॉलेज के प्रधानाचार्य ही केंद्र व्यवस्थापक होंगे। प्रत्येक केंद्र पर एक स्टेट्रिक मजिस्ट्रेट की तैनाती होगी।
विज्ञापन

18 फरवरी से माध्यमिक शिक्षा परिषद की 10वीं और 12वीं की बोर्ड परीक्षाएं शुरू हो रही हैं। जिले में 133 परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं। इनमें कई केंद्र ऐसे हैं, जहां पर माध्यमिक शिक्षा विभाग को गड़बड़ी की आशंका है। इस पर परीक्षा से पहले ही विभाग ने कसरत कर ली है। तीन अति संवदेनशील व 21 केंद्रों को संवेदनशील घोषित कर दिया गया है। इन केंद्रों पर सुरक्षा व्यवस्था अतिरिक्त रूप से होगी।
विज्ञापन

इन केंद्रों पर कॉलेज का प्रधानाचार्य केंद्र व्यवस्थापक नहीं होगा। यहां पर राजकीय इंटर कॉलेज के प्रधानाचार्य को केंद्र व्यवस्थापक बनाया जाएगा। यहां के प्रधानाचार्य को अतिरिक्त केंद्र व्यवस्थापक की जिम्मेदारी मिलेगी। एक स्टेट्रिक मजिस्ट्रेट परीक्षा के दौरान स्कूल में मौजूद रहेंगे। कोई गड़बड़ी होने पर वह सीधे डीआईओएस को शिकायत दर्ज कराएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

इन केंद्रों को बनाया गया अति संवेदनशील
चंद भगवान इंटर कॉलेज मिश्रिख, शांती देवी शिक्षण संस्थान खर्जुना पिसावां व मां शुक्ला देवी इंटर कॉलेज बाबाकुटी महमूदाबाद को अति संवेदनशील परीक्षा केंद्र बनाया गया है। संवेदनशील की श्रेणी में जीआईसी बांसुरा, भारत इंटर कॉलेज कोरौना, आर्य कन्या इंटर कॉलेज सीतापुर, संतराम सावित्री देवी गामाबाग, राईन गर्ल्स इंटर कॉलेज लहरपुर, मुंशी शिव प्रसाद मेमोरियल इंटर कॉलेज बौनाभारी, भारतीय इंटर कॉलेज उमरिया, रामऔतार बालिका इंटर कॉलेज पहाड़ापुर, राम जानकी विद्या मंदिर कॉलेज करखिला, संजू प्रजापति इंटर कॉलेज महमूदाबाद, बृजकिशोर अवस्थी इंटर कॉलेज, डॉ. राममनोहर लोहिया इंटर कॉलेज सकरन, महराज कुमार सिंह उच्चतर माध्यमिक विद्यालय सिधौली, अप्रसविबाशि इंटर कॉलेज बगहिया, शिवचरन लाल मेमोरियल इंटर कॉलेज रामाभारी महमूदाबाद, सेंट बिलाल कान्वेंट स्कूल लहरपुर, शांती निकेतन इंटर कॉलेज टिकराखुर्द महोली, जनता इंटर कॉलेज रंगवा रौसिंहपुर, मथुरा प्रसाद आदर्श इंटर कॉलेज बरगदिया बिसवां, बनवारी लाल सुमित्रा देवी विद्या मंदिर लोधौनीपुरवा, बाबूराम सावित्री देवी बिलौली बाजार को बनाया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed