फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sitapur News ›   आग से गैस सिलेंडर फटा, छह लोग जख्मी

आग से गैस सिलेंडर फटा, छह लोग जख्मी

Sun, 19 May 2019 12:20 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Sun, 19 May 2019 12:20 AM IST
विज्ञापन
आग से गैस सिलेंडर फटा, छह लोग जख्मी
लहरपुर (सीतापुर)। कोतवाली इलाके लच्छननगर गांव में आग लगने के बाद एक गैस सिलेंडर तेज धमाके के साथ फट गया। उसकी चपेट में आकर छह लोग जख्मी हो गए। उनको सीएचसी ले जाया गया।
विज्ञापन


हादसे में 45 हजार की नकदी सहित तीन लाख की संपत्ति राख हो गई। पुलिस, दमकल टीम ने ग्रामीणों की मदद से आग काबू पाया।

लहरपुर कोतवाली क्षेत्र के लच्छननगर में एक शादी समारोह में आतिशबाजी के दौरान गोला गिरने से शनिवार को गांव के मोहम्मद रफी के मकान में आग लग गई।

तेज हवा से आग ने मोहम्मद रफी के भाई शरीफ व अतीक उसकी पड़ोसन नाजमीन के घर को भी अपनी चपेट में ले लिया। गांव वाले जब तक आग पर काबू पाते, तब तक आग ने विकराल रूप धारण कर लिया।
विज्ञापन


इस अग्निकांड में मोहम्मद रफी के घर में छप्पर के नीचे रखा गैस सिलिंडर तेज धमाके के साथ फट गया। जिससे पूरे गांव में हड़कंप मच गया। धमाके से गैस सिलेंडर के परखच्चे उड़ गए।
विज्ञापन
विज्ञापन


सिलिंडर फटने से जैनुलआब्दीन, मोहम्मद ताहिर, मुशीर खां, मंगरे, इरशाद, संटी आदि गंभीर रूप से घायल हो गए।
घायलों को फौरन सीएचसी लहरपुर लाया गया।

इस अग्निकांड में लगभग तीन लाख की संपत्ति जलकर नष्ट हो गई। साथ ही शरीफ के घर में रखी 30 हजार की नगदी, मोहम्मद रफी के घर में रखी 15 हजार कैश भी जलकर राख हो गया।


सूचना पर मौके पर पहुंचे कोतवाल चैंपियन लाल व फायर ब्रिगेड के पहुंचने पर आग बुझाई जा सकी। घटना को लेकर कोतवाल का कहना है कि मामले की जांच चल रही है। तहसील प्रशासन को भी घटना से अवगत करा दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed