फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sitapur News ›   लपटों से तीन किसानों का 17 बीघा गन्ना जला

लपटों से तीन किसानों का 17 बीघा गन्ना जला

Sat, 23 Mar 2019 12:36 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Sat, 23 Mar 2019 12:36 AM IST
विज्ञापन
लपटों से तीन किसानों का 17 बीघा गन्ना जला
मछरेहटा/सकरन (सीतापुर)। जिले में अलग-अलग थाना इलाकों में तीन किसानों के खेतों में आग लग गई, जिससे 17 बीघा गन्ने की फसल जल गई। मछरेहटा थाना इलाके में शुक्रवार दोपहर को दो किसानों के खेत में एचटी लाइट टूट कर गिरने से नौ बीघा गन्ना फसल जल गई, जबकि सकरन थाना इलाके में गुरुवार रात एक खेत में अचानक आग लगने से पांच बीघा गन्ना जल गया।
विज्ञापन



थाना मछरेहटा क्षेत्र के पिरियाकोडर निवासी वेदप्रकाश पुत्र माधवराम के खेत में शुक्रवार की दोपहर 33 हजार लाइन का तार टूट गया, जिससे खेत में खड़ी गन्ने की फसल जल गई। किसान वेदप्रकाश ने बताया कि नौ बीघा खड़ी गन्ने की फसल जल गई। इससे उसका लगभग दो लाख रुपये का नुकसान हुआ है।
विज्ञापन



यही नहीं आग की लपटे इतनी तेज थी कि बगल में बुद्ध प्रकाश पुत्र माधवराम के खेत में खड़ी तीन बीघा गन्ना फसल भी जल गई। ग्रामीणों ने काफी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। सूचना पाकर मौके पर पहुंचे क्षेत्रीय लेखपाल राजेश कुमार ने बताया कि घटना की जांच कर ली गई है। पीड़ितों को हरसंभव सहायता दिलाई जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन



उधर, सकरन थाना क्षेत्र के कडबडा गांव निवासी वेदराम की पांच बीघा गन्ने की फसल लगी थी। रात को सारा खेत जलकर राख हो गया। सुबह जानकारी होने पर वेदराम ने अज्ञात कारणों के चलते गन्ने की फसल जल जाने की तहरीर थाने पर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed