फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sitapur News ›   पुरानी पेंशन बहाली की महाहड़ताल का दिखा असर

पुरानी पेंशन बहाली की महाहड़ताल का दिखा असर

Thu, 07 Feb 2019 06:40 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Thu, 07 Feb 2019 06:40 PM IST
विज्ञापन
पुरानी पेंशन बहाली की महाहड़ताल का दिखा असर
स्कूल-कॉलेजों ने नदारद रहे शिक्षक, सरकारी दफ्तरों से लौटे फरियादी
विज्ञापन

सीतापुर। पुरानी पेंशन बहाली की मांग को लेकर प्रस्तावित छह दिन की महाहड़ताल के पहले दिन व्यापक असर दिखा। बुधवार को स्कूल/कॉलेज से शिक्षक जहां नदारद रहे वहीं सरकारी कार्यालयों के कर्मचारी भी कामकाज छोड़ प्रदर्शन में शामिल हुए।

इसको लेकर जिला व ब्लॉकवार प्रदर्शन हुए। इस प्रदर्शन में अच्छी खासी तादाद प्राथमिक शिक्षकों की रही। हालांकि इसकी वजह से कोई स्कूल बंद नहीं रहा। कर्मचारी, शिक्षक, अधिकारी-पुरानी पेंशन बहाली मंच के बैनर तले सैकड़ों प्रदर्शनकारी पहले से निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार सुबह करीब 11 बजे विकास भवन के समक्ष एकत्र हुए।
विज्ञापन


इसके बाद सरकार के खिलाफ जोरदार नारेबाजी की। जिला मुख्यालय के इस प्रदर्शन में परसेंडी व एलिया के कर्मचारी शामिल रहे। कर्मचारियों ने पहले दिन कार्य बहिष्कार करके कहा कि जब तक हमारी मांग पूरी नहीं होती है संघर्ष चलता रहेगा। जिला संयोजक दीनबुंध सिंह ने कहा कि पुरानी पेंशन बुढ़ापे की लाठी है।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसको लेकर ही रहेंगे। जिलाध्यक्ष राजकिशोर सिंह ने कहा कि सरकार को चाहिए कि वह कर्मचारी शिक्षकों को गुमराह करने के बजाए पुरानी पेंशन बहाल कर दें। इस अवसर पर महामंत्री रवीद्र दीक्षित, अश्वनी सिंह, पवन सिंह आदि मौजूद रहे। इस प्रदर्शन के कारण स्कूलों में शिक्षकों की तादाद कम रही।

वहीं सरकारी कार्यालयों में सन्नाटा होने से फरियादी वापस लौट गए। इसी प्रकार ब्लॉकवार कर्मचारियों ने प्रदर्शन किया। बीआरसी के प्रदर्शनों में शिक्षकों ने अगुवाई की। हरगांव बीआरसी पर शिक्षकों ने कार्य बहिष्कार करके हड़ताल की। इस अवसर पर देवेन्द्र कुमार सिंह, सुनीता यादव, आलोक श्रीवास्तव, शालिनी बाजपेयी, शैलेन्द्र राज आदि मौजूद रहे।

रेउसा में अध्यक्ष महेंद्र पांडे, महामंत्री सचिदानंद अवस्थी की अध्यक्षता में बीआरसी पर शिक्षकों ने कहा कि जब तक मांग पूरी नहीं तब तक काम नहीं करेंगे। सिधौली बीआरसी बाडी पर शिक्षक एकत्रित हुए। अध्यक्षता देवेन्द्र कुमार सिंह ने की संचालन पवन त्रिपाठी ने की।

लहरपुर में विकासखंड कार्यालय पर कर्मचारी/शिक्षक/ अधिकारियों ने पुरानी पेंशन बहाली मंच के तहत महा हड़ताल का आयोजन किया। इस अवसर पर प्राथमिक शिक्षक संघ लहरपुर के अध्यक्ष ज्ञानप्रकाश वर्मा आदि मौजूद रहे। सांडा बीआरसी पर कर्मचारियों ने प्रदर्शन किया।

इस अवसर पर संयोजक प्रेम कुमार, शिक्षक संघ सकरन के अध्यक्ष नसीर अहमद, प्रमोद तिवारी, केशव शुक्ला आदि मौजूद रहे। महमूदाबाद में अध्यक्ष हंसराज वर्मा ने बीआरसी महमूदाबाद में उपस्थित हड़ताल में शामिल शिक्षकों व कर्मचारियों को संबोधित करते हुए कहा कि सरकार एस्मा लगाए या दमनकारी षड़यंत्र रचे लेकिन हमारा आंदोलन मांग माने जाने तक अनवरत जारी रहेगा।


यह संगठन हुए शामिल
इस हड़ताल में प्राथमिक शिक्षक संघ, सीनियर बेसिक शिक्षक संघ, डिप्लोमा इंजीनियर महासंघ, सिंचाई संघ, सेल्स टैक्स, वर्कचार्ज संघ, परिचालक महासंघ, ग्रामीण अभियंत्रण संघ, मिनिस्टीरियल एसोसिएशन, भूमि संरक्षण, कृषि विभाग, ग्राम विकास अधिकारी संघ सहित अन्य तमाम संगठनों ने इस प्रदर्शन को अपना समर्थन दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed