फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sitapur News ›   पुलिस के हत्थे चढ़े दो शातिर बदमाश

पुलिस के हत्थे चढ़े दो शातिर बदमाश

Fri, 25 Jan 2019 11:14 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Fri, 25 Jan 2019 11:14 PM IST
विज्ञापन
पुलिस के हत्थे चढ़े दो शातिर बदमाश
कब्जे से तमंचा, लूट के चार मोबाइल व नकदी बरामद
विज्ञापन

जहांगीराबाद (सीतापुर)। सदरपुर पुलिस ने लूट की योजना बनाते दो शातिर बदमाशों को गिरफ्तार किया है। तलाशी के दौरान बदमाशों के पास से तमंचा, कारतूस, लूटे गए चार मोबाइल, नकदी आदि बरामद की गई। पुलिस ने दोनों बदमाशों को जेल भेज दिया है।

थाना प्रभारी सदरपुर शुक्रवार को हमराही बल के साथ क्षेत्र गश्त पर थे। इसी बीच बिसवां-सदरपुर मार्ग पर भिनैनी गांव के निकट पचुरखी के सामने दो लोग संदिग्ध हालत में दिखाई दिए। पुलिस के टोकने पर उन्होंने भागने का प्रयास किया। पुलिस ने घेराबंदी कर दोनों को दबोच लिया।
विज्ञापन


पूछताछ में उन्होंने बताया कि लूट की योजना बना रहे थे। उन्होंने पूर्व में कई आपराधिक घटनाओं को अंजाम देना भी स्वीकार किया है। इनकी पहचान मास्टर उर्फ मुंशीरजा निवासी हसनापुर थाना मानपुर हाल पता दौलतगंज लखनऊ तथा कंजा उर्फ साबित निवासी इटौरी थाना रेउसा के रूप में हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन


जामा तलाशी में उनके पास से लूटे गए चार मोबाइल, तमंचा, कारतूस 3400 रुपये की नकदी, 950 रुपये के सिक्के व टॉर्च बरामद की गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed