{"_id":"5c4a00f8bdec22735e2d4618","slug":"201548353784-sitapur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"पास आउट होने के बाद कर्तव्यनिष्ठा से ड्यूटी करने की ली शपथ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पास आउट होने के बाद कर्तव्यनिष्ठा से ड्यूटी करने की ली शपथ
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
यूपी पुलिस के बेड़े में शामिल हुए 563 पुरुष व 310 महिला सिपाही
सीतापुर। पुलिस लाइन और पीएसी बटालियन में प्रशिक्षण ले रहे 2018 बैच के 873 महिला व पुरुष रिक्रूटों का गुरुवार को पासिंग आउट परेड का आयोजन किया गया। पासआउट होने के बाद अब ये सिपाही उत्तर प्रदेश पुलिस के बेड़े में शामिल हो गए। यह सभी सिपाही तैनाती मिलते ही फील्ड में काम करेंगे।
पास आउट होने की खुशी इनके चेहरों पर साफ झलक रही थी। परेड देखने रिक्रूटों के परिवारीजन भी यहां पहुंचे थे। शपथ लेने के बाद रिक्रूटों ने अपने परिवारीजनों संग खुशियां बांटी। मुख्य अतिथि डीएम शीतल वर्मा ने उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले रिक्रूटों को सम्मानित किया।
शहर की पुलिस लाइन में महिला रिक्रूटों की पासिंग आउट परेड हुई। यहां 310 महिला रिक्रूट आरक्षियों ने पास आउट किया। मुख्य अतिथि डीएम शीतल वर्मा और एसपी एलआर कुमार ने परेड का निरीक्षण किया। फिर इनडोर व आउटडोर परीक्षाओं में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाली महिला रिक्रूटों को डीएम ने सम्मानित करने के बाद शपथ दिलाई।
विज्ञापन
डीएम ने कहा कि आम आदमी को न्याय दिलाने में पुलिस की बड़ी भूमिका होती है। सभी आरक्षियों को जनहित में ड्यूटी करने को कहा और उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दीं। वहीं, ग्यारहवीं बटालियन पीएसी में 278 पुरुष रिक्रूटों की पासिंग आउट परेड हुई।
यहां कमांडेंट मनोज कुमार ने परेड का निरीक्षण कर सलामी दी। द्वितीय वाहिनी पीएसी में 298 रिक्रूटों ने पासिंग आउट परेड में हिस्सा लिया। इसमें से 285 रिक्रूटों ने पास आउट किया जबकि 13 रिक्रूट फेल हो गए।
यहां कमांडेंट राहुल यादवेन्द्र ने परेड का निरीक्षण कर सलामी दी और शपथ दिलाई। यह सभी पास आउट करने वाले आरक्षी अब यूपी पुलिस के बेड़े में शामिल हो गए हैं। तैनाती मिलने पर ड्यूटी के लिए सभी अपनी-अपनी तैनाती स्थल पर रवाना होंगे।
यह महिला आरक्षी हुई सम्मानित
पुलिस लाइन में पास आउट करने के बाद इनडोर व आउटडोर परीक्षाओं में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाली महिला आरक्षी सम्मानित की गई। सम्मानित होने वाली आरक्षी में कोकिला, रूबी चौधरी, नेहा सिंह, कंचन वर्मा, साधना यादव, राधा चौरसिया, ज्योति गुप्ता, सारिका यादव, प्रीती, ममता, रागिनी, अंजली, अर्चना, सुमन, मीनाक्षी, प्रीतन शामिल रहीं।
गश खाकर गिर पड़ी महिला रिक्रूट
पुलिस लाइन में पासिंग आउट परेड के दौरान एक महिला आरक्षी गश खाकर गिर पड़ी। महिला आरक्षी के गिरते ही हड़कम्प मच गया। आननफानन में उसे उठाकर अस्पताल पहुंचाया गया। आरआई व पुलिस अफसर गश खाकर गिरने वाली महिला रिक्रूट का नाम बताने से कतराते रहे।