फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sitapur News ›   नगरपालिका अध्यक्ष के प्रशासनिक व वितीय अधिकार सीज

नगरपालिका अध्यक्ष के प्रशासनिक व वितीय अधिकार सीज

Tue, 22 Jan 2019 11:58 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Tue, 22 Jan 2019 11:58 PM IST
विज्ञापन
नगरपालिका अध्यक्ष के प्रशासनिक व वितीय अधिकार सीज
जिलाधिकारी के बाद अब शासन ने की विधिक कार्रवाई
विज्ञापन

सीतापुर। नगर पालिका अध्यक्ष राधेश्याम जायसवाल के प्रशासनिक व वित्तीय अधिकार इस बार शासन ने सीज कर दिए हैं। इससे पहले जिलाधिकारी द्वारा अधिकार सीज करने पर हाईकोर्ट ने राहत दे दी थी। कोर्ट ने जिलाधिकारी के आदेश को निरस्त कर दिया था। अब शासन की तरफ से कार्रवाई हुई है। जिलाधिकारी नगर पालिका की प्रशासक तौर पर काम करेंगी।

मालूम हो कि अध्यक्ष राधेश्याम जायसवाल पर नगर पालिका की सरकारी जमीन को गलत तरीके से आवंटन करने व ईओ पर काम करने का दबाव बनाने सहित अन्य आरोप लगे थे। जिलाधिकारी द्वारा कराई गई जांच में यह आरोप सही पाए गए थे। इस पर शासन स्तर से अध्यक्ष को कारण बताओ नोटिस जारी करते हुए जवाब मांगा गया था।
विज्ञापन


इसके बाद जिलाधिकारी शीतल वर्मा ने एक सप्ताह पहले अध्यक्ष के अधिकार सीज कर दिए थे। सिटी मजिस्ट्रेट को नगर पालिका का प्रशासक नियुक्ति किया था। इस पर अध्यक्ष ने उच्च न्यायालय की लखनऊ खंडपीठ में शरण ली। न्यायालय ने जिलाधिकारी के अधिकार सीज करने के आदेश को निरस्त कर दिया था।
विज्ञापन
विज्ञापन


न्यायालय ने टिप्पणी करते हुए कहा था कि अध्यक्ष के खिलाफ कार्रवाई का अधिकार केवल शासन को है। इधर अध्यक्ष फिर से कामकाज संभालने की तैयारी में जुटे हुए थे। वहीं मंगलवार को शासन ने कार्रवाई करते हुए प्रशासनिक व वित्तीय अधिकार सीज कर दिए हैं। तब तक जिलाधिकारी को प्रशासक के तौर पर काम करने का निर्देश दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed