फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sitapur News ›   कोहरा-पाला व शीतलहर, ठंड का जारी रहा कहर

कोहरा-पाला व शीतलहर, ठंड का जारी रहा कहर

Sat, 06 Jan 2018 12:34 AM IST
Updated Sat, 06 Jan 2018 12:34 AM IST
विज्ञापन
कोहरा-पाला व शीतलहर, ठंड का जारी रहा कहर
6 डिग्री तापमान में ठहर गई जिंदगी
विज्ञापन

सीतापुर। कोहरा, शीतलहर व पाले का कहर लगातार जारी है। शुक्रवार को न्यूनतम तापमान 6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। गलन से तनिक भी राहत नहीं मिली। हर कोई कड़ाके की ठंड से कंपकंपाता नजर आया। सर्दी के सितम से सहमे लोग घरों में कैद रहने को विवश हैं।

राहत के लिए हर कोई अलाव व हीटर के इर्द-गिर्द सिमटा दिखाई देता है। कड़ी मशक्कत के बाद बादलों का सीना चीरकर सूरज ने दर्शन तो दिए, लेकिन बेहद कमजोर धूप तेज बर्फीली हवा के सामने बेअसर रही। पिछले पांच दिनों से जारी कड़ाके की ठंड से शुक्रवार को भी लोगों को राहत नहीं मिली।
विज्ञापन


सुबह कोहरे, पाले व शीतलहर के बीच हुई। सर्द हवा बदन में सिहरन का अहसास कराती रही। सितम ढाती सर्दी की वजह से लोग देर तक बिस्तर में दुबके रहे। ठंड के तीखे तेवरों ने दिन में लोगों को घरों में कैद रहने को मजबूर कर दिया। जिन्हें जरूरी काम से निकलना पड़ा वह लोग गर्म कपड़ों का बोझ लादे रहने पर भी ठंड से ठिठुरते दिखाई दिए।
विज्ञापन
विज्ञापन


काफी देर तक मशक्कत करने के बाद दोपहर में सूर्यदेव महज हाजिरी लगा सके। दिन में 5 किमी. प्रति घंटे की रफ्तार से चलने वाली बर्फीली हवा ने धूप का असर महसूस नही होने दिया। ठंडी हवा चलने से अधिकतम पारा एक डिग्री लुढ़क गया।

हालांकि न्यूनतम तापमान में गुरुवार के मुकाबले एक डिग्री का उछाल रहा। लेकिन कड़ाके की ठंड पर इसका कोई असर नही पड़ा। गलन और शीतलहर बदस्तूर लोगों की कंपकंपी छुड़ाती रही। शाम ढलते ही गलन के प्रकोप में और इजाफा होने लगा। जिसके चलते लोगों ने अपने घरों में दुबकने में ही भलाई समझी।

मौसम विशेषज्ञों के अनुसार, शुक्रवार को अधिकतम तापमान 17 डिग्री और न्यूनतम तापमान 6 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया। आद्रता 82 प्रतिशत दर्ज की गई। तापमान में उतार-चढ़ाव के साथ कड़ाके की ठंड का प्रकोप अभी जारी रहने की संभावना मौसम विज्ञानियों ने जताई है।


कक्षा आठ तक के स्कूल आज रहेंगे बंद
सीतापुर। भीषण ठंड को देखते हुए डीएम डॉ. सारिका मोहन ने शनिवार को कक्षा एक से आठ तक विद्यालयों की छुट्टी कर दी है। इस दिन सरकारी, गैर सरकारी एवं मान्यता प्राप्त विद्यालय बंद रहेंगे। बीएसए अजय कुमार ने बताया कि इस समय बहुत ठंड पड़ रही है। इस पर शनिवार को कक्षा आठ तक के सभी बोर्डों के स्कूलों में छुट्टी रहेगी। इसके ऊपर की कक्षाएं पहली की तरह तय शेड्यूल के मुताबिक चलती रहेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed