फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sitapur News ›   सात प्रधानाध्यापकों का अग्रिम आदेश तक रुका वेतन

सात प्रधानाध्यापकों का अग्रिम आदेश तक रुका वेतन

Wed, 27 Dec 2017 12:05 AM IST
Updated Wed, 27 Dec 2017 12:05 AM IST
विज्ञापन
सात प्रधानाध्यापकों का अग्रिम आदेश तक रुका वेतन
सात प्रधानाध्यापकों का अग्रिम आदेश तक रोका वेतन
विज्ञापन


सीतापुर। बीएसए अजय कुमार के मुआयने में स्कूलों में तमाम अव्यवस्थाएं हावी रहीं। कहीं नौनिहाल कम मिले तो कहीं रसोईघर व प्रसाधन कक्ष में गंदगी मिली। जिस पर सात प्रधानाध्यापकों का अग्रिम आदेश तक वेतन रोक दिया गया है।

बीएसए ने एलिया विकासखंड के प्राथमिक विद्यालय धवरसारा का मुआयना किया तो यहां पर दस बजे प्रार्थना होती मिली। प्रसाधन कक्ष की स्थिति बहुत ही खराब थी।

इस पर प्रधानाध्यापक वंदना भारती का अग्रिम आदेश तक वेतन रोक दिया गया है। इसी प्रकार प्राथमिक विद्यालय मलिकापुर में शिक्षामित्र का अवकाश प्रार्थना पत्र स्कूल से गायब मिला।
विज्ञापन


रजिस्टर पर उपस्थित दर्ज नहीं थी। इस पर प्रधानाध्यापक का वेतन रोका गया है। प्राथमिक विद्यालय सरायंजीत में प्रधानाध्यापक मनोहर लाल द्वारा कुल सात अवकाश लिए थे, लेकिन इनका अंकन पत्र व्यवहार पंजिका पर नहीं मिला।
विज्ञापन
विज्ञापन


इस पर इनका भी वेतन रोक दिया गया है। उच्च प्राथमिक विद्यालय सरायंजीत में नामांकित बच्चों के सापेक्ष बहुत कम नौनिहाल मिले।

बच्चों ने बताया कि भोजन बहुत ही खराब मिलता है। इस पर प्रधानाध्यापक मुरलीधर राजवंशी का वेतन रोक दिया गया। प्राथमिक विद्यालय रामपुर नवागांव में एमडीएम रजिस्टर खाली मिला।

शिक्षा का स्तर बहुत खराब मिला। इसी प्रकार प्राथमिक विद्यालय भोगीपुर में शिक्षिका जेबा आफरीन गैरहाजिर मिलीं। एमडीएम रजिस्टर पर प्रधानाध्यापक के हस्ताक्षर नहीं थे।


इस पर जेबा का एक दिन का वेतन रोका व प्रधानाध्यापक अलादीन का अग्रिम आदेश तक रोक दिया। प्राथमिक विद्यालय पसनैका में एमडीएम अगस्त के बाद बनना नहीं पाया गया। इस पर प्रधानाध्यापक का अग्रिम आदेश तक वेतन रोकते हुए स्पष्टीकरण तलब किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed